Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात में भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे गेहलोत

गेहलोत

गुजरात विधानसभा चुनावों में अब कांग्रेस पार्टी भी अपनी सरगर्मियों को तेज़ करने जा रही है क्योंकि गुजरात विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव प्रमुख का रोल निभा रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत कल से यानि 28 अक्टूबर से गुजरात के चार दिन के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वो 6 बड़ी चुनावी सभाएं करेंगे, इसके अलावा गुजरात में भारत जोड़ो यात्रा भी निकाली जायेगी। यह यात्रा बनासकांठा में निकाली जाएगी। गेहलोत की इन सभाओं के सहारे कांग्रेस पार्टी गुजरात चुनाव को अपने हक़ में बनाने की कोशिश करेगी.

जानकारी के मुताबिक गुजरात में कांग्रेस के चुनावी इंचार्ज अशोक गहलोत का चार दिवसीय चुनावी दौरा 28 अक्टूबर से शुरू होगा जो 31 अक्टूबर तक चलेगा इस दौरान वो 6 धुंआधार जनसभाएं और लोगों से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही गहलोत गुजरात में भारत जोड़ो पदयात्रा भी निकालेंगे. दरअसल बीते दिनों अशोक गहलोत पहले राजस्थान की सियासत और फिर कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में बिज़ी हो गए, हालाँकि उन्होंने अपनी दावेदारी को हटा लिया था। इस बीच दिल्ली से जयपुर के बीच उनके चक्कर लग रहे थे जिसकी वजह से वो गुजरात चुनावो पर ज़्यादा ध्यान नहीं दे पा रहे थे .

गहलोत 28 अक्टूबर को सुबह 9 बजे जयपुर से स्पेशल प्लेन द्वारा वडोदरा के लिए उड़ान भरेंगे और इसके बाद गरबदा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे इसके बाद फतेहपुरा (जालोद) में दोपहर एक और जनसभा को सम्बोधित करेंगे इसके बाद शाम को मीडिया से सम्बोधन होगा. वहीं 29 अक्टूबर को नवसारी में सुबह एक जनसभा के बाद दोपहर में राजसमंद के नाथद्वारा शिव प्रतिमा विश्व स्वरूपम् के कार्यक्रम में शामिल होंगे. 30 अक्टूबर को बनासकांठा , साबरकांठा के खेरब्रह्मा और अरावली के भिलोड़ा में उन्हें जनसभा को संबोधित करना है. 31 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा में भारत जोड़ो पदयात्रा में अशोक गेहलोत दो घंटे पैदल मार्च करेंगे.

Exit mobile version