Site icon Buziness Bytes Hindi

जम्मू-कश्मीर मे बारिश ने मचाया कोहराम, किश्तवाड़ में तबाही के बाद अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल


जम्मू-कश्मीर मे बारिश ने मचाया कोहराम, किश्तवाड़ में तबाही के बाद अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल

जम्मू कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा के निकट बादल फटने की सूचना सामने आ रही है। गुफा के पास बादल फटने का एक Video भी सामने आया है जिसको देखने के बाद रूह कांप जाती है। जानकारी के मुताबिक इस घटना से BSF और CRPF कैंप को भारी नुकसान पहुंचा है। अच्छी बात यह है की बादल फटने की इस घटना में किसी के मौत होने की सूचना अभी नहीं आई है। SDRF की दो टीमें तैनात होने के बाद भी एक अन्य टीम को भी वहां भेजा गया है। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा स्थगित होने की वजह से गुफा के करीब कोई भी यात्री मौजूद नहीं था। केवल श्राइन बोर्ड के कुछ कर्मचारी व् सुरक्षाकर्मी वहां तैनात हैं।

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने लिखा कि ‘बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने की घटना की स्थिति के बारे मे मैंने जम्मू-कश्मीर के LG श्री मनोज सिन्हा जी से बात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली है। राहत कार्यों व स्थिति को नियंत्रण मे करने के लिए NDRF की टीमें वहाँ भेजी जा रही हैं।’

महाराष्ट्र मे भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक 136 ने गंवाई जान, हज़ारों बेघर

आप सभी जानते है कि कोरोना महामारी की वजह से जम्मू कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा पिछले 2 साल से लगातार रद्द करता आ रहा है। इस साल यात्रा का शुभारंभ 28 जून से होना था, लेकिन कोरोना के कारण लगातार दूसरे साल यह यात्रा रद्द करनी पड़ी।

महाराष्ट्र में 24 घंटे के दौरान भूस्खलन और बाढ़ से 112 की मौत

हम अपने पाठकों को बता दें कि इससे पहले जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बुधवार को बादल फटा था जिससे भारी तबाही हुई है। अब तक 7 लोगों की मौत की खबर आ चुकी है। कई लोग अभी भी लापता हैं। स्थानीय प्रशासन, SDRF और सेना मौके पर राहत और बचाव के कार्य मे पूरी तत्परता से जुटी हुई है।

Exit mobile version