Site icon Buziness Bytes Hindi

हिमाचल में बादल फटा, सड़कों पर बहने लगी गाड़ियां


हिमाचल में बादल फटा, सड़कों पर बहने लगी गाड़ियां

नई दिल्ली: देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रकृति अपना कहर बरसा रही है. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बादल फटने के कारण जमकर तबाही हुई. यहां भागसुनाग में पानी के तेज़ बहाव में गाड़ियां सड़कों पर बहती नज़र आईं.

गावों में अलर्ट जारी
अचानक बादल फट जाने के कारण यहां पर नदियों में पानी ज्यादा हो गया है और बहाव तेज़ होने के कारण नदियां उफान पर हैं. ऐसे में नदियों के आसपास बसे सभी गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है.

नाले में आया उफान
दरअसल, बादल फटने के बाद जब यहां पर पानी का बहाव तेज़ हुआ तो पास में बहने वाले नाला भी उफान पर आ गया. इसी के पास मौजूद एक पार्किंग में खड़ी दर्जनों गाड़ियों पर इसका असर दिखा और सभी गाड़ियां देखते ही देखते पानी के तेज़ बहाव में बहने लगीं.

मौसम मचा रहा तबाही
बता दें कि बीते दिन मौसम ने कई राज्यों में जमकर तबाही मचाई है. हिमाचल प्रदेश में बादल फटा, वहीं कई जगह तेज़ बारिश हुई. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में भी बादल फटने के कारण कई गांवों को नुकसान पहुंचा.

Exit mobile version