Lukcnow Crime: राजभवन के सामने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में मिला क्लर्क का शव, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेशLukcnow Crime: राजभवन के सामने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में मिला क्लर्क का शव,...

Date:

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सुरक्षित क्षेत्र हजरतगंज में सरकारी कार्यालय कर्मचारी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। राजभवन के ठीक सामने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में क्लर्क विपिन सिंह की लाश मिली है। जिस कमरे में विपिन सिंह की लाश मिली वहां पर शराब की बोतलें भी मिली हैं। आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं। मृतक क्लर्क विपिन सिंह के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मौके पर ही धरना दे दिया है। बता दें कि मुख्यालय पर सुरक्षा गार्ड हर समय तैनात रहते हैं। लेकिन किसी को विपिन सिंह की मौत की जानकारी तक नहीं हुई। पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में तैनात क्लर्क विपिन सिंह बुधवार को कार्यालय में थे। बताया जाता है कि विपिन सिंह ने मुख्यालय में तैनात तीन अन्य लोगों के साथ कार्यालय के कमरे में शराब पी थी। पुलिस को मौके पर शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। हजरतगंज पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है। जब देर रात तक विपिन सिंह घर नहीं पहुंचे तो पत्नी और अन्य लोगों ने खोजबीन शुरू की। पीडब्ल्यूडी मुख्यालय पर मृतक विपिन सिंह की पत्नी सपना सिंह का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी सपना ने आरोप लगाया कि विपिन के साथ कल रात में इंचार्ज क्लर्क आकाश और मुकेश थे।

Read also: Supertech Twin Tower: ट्विन टावर में विस्फोटक लगाने के लिए 60 लोगों टीम करेगी 10 हज़ार छेद

इन लोगों ने किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी। हजरतगंज पुलिस ने विपिन सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पत्नी सपना सिंह, मां और घर की कोई अन्य महिलाएं मुख्यालय पर धरना देकर बैठी हैं। पत्नी सपना सिंह ने कहा कि उनको संपूर्ण जानकारी के साथ मौत का कारण पता है। उन्होंने कहा कि जब तक दो कर्मचारियों की भूमिका की जांच नहीं हो जाती वो मुख्यालय से नही हटेगीं। वहीं हजरतगंज इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने बताया कि विपिन सिंह पीडब्ल्यूडी में क्लर्क थे। रात में फोन न उठाने पर घर वालों को मौत की सूचना दी गई थी। पत्नी सपना ने थाने में हत्या की शिकायत की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...