काली हो चुकी पीठ को ऐसे करे साफ़

लाइफस्टाइलकाली हो चुकी पीठ को ऐसे करे साफ़

Date:

अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने शरीर के अगले हिस्से का तो अच्छे से ख्याल रखते हैं, लेकिन पिछले हिस्से को भूल जाते हैं। इनमें सबसे प्रमुख है पीठ, जो साफ-सफाई के अभाव या धूप के अधिक संपर्क में रहने के कारण काली पड़ जाती है। जब ऐसा होता है, तो यह एक समस्या बन जाती है, खासकर लड़कियों के लिए, क्योंकि अनाकर्षक पीठ का मतलब है कि ऐसे कपड़े नहीं पहन पाना जिनका पीछे का गला बढ़ा हो । हालांकि, पीठ की काली त्वचा को पहले जैसा बनाया जा सकता है, जिसके लिए आपको बस नींबू के रस में कुछ चीजें मिलाकर लगाना है।

एलोवेरा-नींबू का रस फर्क दिखाएगा

एक कटोरी ले और उसमे दो नींबू का रस निचोड़ लें।
इसमें दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अगर यह ताज़ा हो तो और भी अच्छा होगा।
दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं और पीठ पर लगाएं।
फिर इस पेस्ट से कुछ देर मसाज करे ।
जब मसाज हो जाए तो पीठ को गुनगुने पानी से धो दे ।

मसूर की दाल का पाउडर

मसूर दाल का पाउडर बाजार में उपलब्ध है, लेकिन अगर नहीं भी मिले तो आप घर पर ही दाल को पीसकर इसे तैयार कर सकते हैं.

एक कटोरे में तीन बड़े चम्मच मसूर दाल पाउडर डालें।
अब इसमें दो बड़े चम्मच नींबू का रस मिला ले ।
इसमें एक छोटा चम्मच एलोवेरा और दही मिलाएं. अब इन सब को अच्छे से मिला कर एक पेस्ट तैयार कर ले ।
फिर इसे अपनी पीठ पर लगा ले ।
दाल के पैक को पीठ पर लगा कर सूखने के लिए छोड़ दे ।
गीले तौलिये से पीठ को पोंछें।

बेसन है तो टेंशन किस बात की

बेसन हर घर में जरूर मौजूद होता है और यही चीज आपको त्वचा के कालेपन से छुटकारा दिलाने में मदद करेगी।
एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच बेसन लें. अब इसमें दो नींबू का रस निचोड़ लें.
अब इस पेस्ट को पीठ पर लगा कर कुछ देर तक स्क्रब करें।
फिर गीले हाथों से रगड़कर बेसन को पीछे से साफ कर लें और फिर धो लें.

चावल का आटा दिखाएगा कमाल

सबसे पहले एक कटोरी में तीन चम्मच चावल का आटा लें ले .
अब इसमें दो चम्मच सादा दही मिलाएं.
दोनों के ऊपर एक-एक नींबू का रस डालें और अच्छी तरह मिला लें।
चावल के पैक को पीठ पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
धोते समय पीठ को गीले हाथों से रगड़ते रहें और फिर पूरी पीठ को पानी से धो लें।

सावधानी

नींबू त्वचा पर जलन पैदा कर सकता है। अगर यह बहुत ज्यादा लगे तो तुरंत अपनी पीठ धो लें।
अगर आपको किसी घरेलू नुस्खे से त्वचा पर कोई परेशानी महसूस हो तो उसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें।
पूरी पीठ पर पैक लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें।
पीठ पर कालापन या काले धब्बे भी किसी चिकित्सीय स्थिति का संकेत हो सकते हैं, इसलिए डॉक्टर से मिलें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related