देहरादून – उत्तराखंड ने देश को कई बड़े नाम दिए हैं जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न केवल देश का नाम रोशन किया बल्कि नए आयाम भी खड़े किए हैं उत्तराखंड के लोग ही नहीं यहां का खेल और खिलौने भी अब राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रहे हैं हाल ही में उड़ीसा में आयोजित की गई खेल खिलौने प्रतियोगिता में उत्तराखंड की मनीषा ने पहला स्थान प्राप्त किया. राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कला उत्सव प्रतियोगिता मैं मनीषा ने कास्ट कला से सनातन धर्म की यज्ञ में प्रयुक्त होने वाली सामग्री एवं बच्चों के खिलौने तैयार किये थे.
राष्ट्रीय स्तर पर कला उत्सव प्रतियागिता का परिणाम शनिवार को भारत सरकार द्वारा जारी किये गये. भारत सरकार द्वारा हर साल लोक कलाओं के संवर्धन एवं विकास के लिए माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 09 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के बीच अलग-अलग विधाओं में कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. कला उत्सव का आयोजन विद्यालय स्तर से जनपद स्तर राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगात्मक प्रतिस्पर्धा के रूप में विभिन्न चरणों में सम्पन्न होता है।
इस वर्ष भारत सरकार द्वारा कला उत्सव प्रतियोगिता 03 जनवरी से 07 जनवरी तक भुवनेश्वर उडीसा में आयोजित की गई थी. शनिवार को केन्द्रीय शिक्षा मन्त्री धर्मेन्द्र प्रधान ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया.
बागेश्वर की कक्षा 9 की छात्रा मनीषा रावल, उत्तराखण्ड से राष्ट्रीय स्तर पर स्थानीय खेल खिलौने में छात्रा ने अथक मेहनत व प्रयास से राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया. छात्रा द्वारा कास्ट कला के माध्यम से सनातन धर्म की यज्ञ में प्रयुक्त होने वाली सामग्री एवं बच्चों के खिलौने तैयार किये. इसमें सामान्य लकड़ी का प्रयोग किया गया जो कि पर्यावरण के अनुकूल भी है.
मनीषा रावल की इस उपलब्धि पर राज्य सूचना महानिदेशक बशीधर तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रा. उसके सहयोगी तथा मार्गदर्शक शिक्षक डॉ० हरीश दफौटी, गाइड शिक्षक डॉ० रमा खर्कवाल एवं संजय शाह के साथ-साथ पूरे विद्यालय परिवार और जनपद बागेश्वर को बधाई दी.
