जयपुर। सातवीं पढ़ने वाली छात्रा से तीन दोस्तों ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। इसके बाद जब छात्रा गर्भवती हुई और परिजनों को पता चला तो उनके पैरों तले जमीन निकल गई। पता चला कि तीनों ही दोस्तों ने इंस्टाग्राम पर दोस्त बनी कक्षा सातवीं की छात्रा के साथ यौन संबंध बनाए। अब इन तीनों में छात्रा के बच्चे का पिता कौन है यह जानने के लिए सभी का मेडिकल होगा। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद दोस्त ने कक्षा सातवीं की छात्रा के साथ संबध बनाए। इसके बाद जब छात्रा गर्भवती हुई तो मां को पता चला। जानकारी पर घर में बवाल मच गया। बच्ची ने तीन से चार लोगों के नाम परिजनों को बताए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस बच्ची का मेडिकल कराएगी। उसके बाद आरोपियों की तलाश कर उनका भी मेडिकल कराया जाएगा।
Read also: विक्की कौशल ने ऋषिकेश में गंगा में लगाई डुबकी, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि छात्रा का परिवार पश्चिम बंगाल का रहने वाला हैं। जो कि काफी समय से जयपुर में रहता है। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली इस छात्रा की उम्र तेरह साल कुछ महीने है। वह क्षेत्र के एक स्कूल में पढती है। उसके पास खुद का मोबाइल है। इंस्टाग्राम पर कुछ लड़कों से दोस्ती की बात सामने आई है। इनमें से एक लड़के ने उसको मिलने के लिए बुलाया। उसके बाद उसके साथ संबध बनाए। इसके बाद छात्रा के साथ अन्य लोगों ने भी संबंध बनाए। पुलिस ने रोहन,हेमंत, और हरीश नामक युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि किशोरी ने मां से बोला था कि उसके पेट दर्द कर रहा है। मां जब उसको अस्पताल लेकर पहुंची तो डॉक्टर बोले बच्ची गर्भवती है। डॉक्टर्स ने उसे दवाएं दे दी और बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी। इससे पहले गर्भवती बच्ची की मां थाने पहुंची। पुलिस को पता चला कि बच्ची के साथ सोशल मीडिया पर जुड़े लोगों ने उसके साथ रेप किया है।
Read also: यूजर्स को उनकी प्रोफाइल पर पोस्ट दिखाने की सुविधा देगा इंस्टाग्राम
