सलमान की ‘राधे’ और अक्षय की ‘सूर्यवंशी’ के बीच क्लैश की कश्मकश

बॉलीवुडसलमान की ‘राधे’ और अक्षय की ‘सूर्यवंशी’ के बीच क्लैश की कश्मकश

Date:


सलमान की ‘राधे’ और अक्षय की ‘सूर्यवंशी’ के बीच क्लैश की कश्मकश

कोरोना वायरस महामारी के बीच सरकार ने करीबन 6 महीनों के बाद सिनेमाघरों को खोलने के आदेश दे दिए हैं। हालांकि इस समय निर्माता अपनी फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज करने पर लगातार विचार कर रहे हैं। कोरोना वायरस की वजह से सभी फिल्मों और उनकी रिलीज पूरी तरह से प्रभावित हुई। बीते दिनों आईं रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह की ’83’ इस साल क्रिसमस के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं सुनने में आ रहा था कि सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होंगी।

हालांकि, सलमान खान और अक्षय कुमार ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों फिल्में रिपब्लिक डे के वीकेंड पर रिलीज की जा सकती हैं। लेकिन अभी भी मेकर्स असमंजश में हैं। सलमान खान ने हाल ही में अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी की है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म पूरी तरह से तैयार है।

इग्ज़िबटर अक्षय राठी ने बताया कि इस बात को कौन बताएगा कि फिल्मों के बीच क्लैश होगा या नहीं। अक्षय ने कहा कि हमें केवल 50% ऑक्यूपेंसी पर चलने की अनुमति है, जो बड़ी फिल्मों की ऑक्यूपेंसी देखने की तुलना में काफी कम है। राधे, सोर्यवंशी, 83 जैसी फिल्में पूरे देश में 80% ऑक्यूपेंसी के साथ रिलीज हो सकती हैं। तो ऐसे में 50 प्रतिशत सीटों का विभाजन होना संभव ही नहीं है। इंडस्ट्री भी इस बात को अच्छी तरह से जानती है। अगर राधे और सूर्यवंशी ‘रिपब्लिक डे’ वीकेंड पर रिलीज होती हैं तो बाकि फिल्में होली के मौके पर रिलीज होंगी। इसलिए जब तक चीजें ठीक नहीं होती हैं बड़ी फिल्मों के बीच क्लैश होना संभव नहीं है। इसके अलावा हर बड़ी फिल्म के बाद दो हफ्ते रहेंगे रिलीज होने के बाद ताकि वह अच्छा प्रदर्शन कर सके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...