Site icon Buziness Bytes Hindi

Tripura Election Voting: मतदान के दौरान मारपीट, सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा

Voting in Tripura

अगरतला। ​आज त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान हो रहा है। त्रिपुरा में मतदान के बीच ही मारपीट की घटना की जानकारी सामने आई है। जिसमें एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है।

दक्षिण त्रिपुरा जिले के 36-शांतिरबाजार निर्वाचन क्षेत्र में कलाचेरा मतदान केंद्र के बाहर सीपीआई समर्थक को बुरी तरह पीटा गया है। घायल को अस्पताल ले गए हैं। सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

त्रिपुरा निर्वाचन आयोग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक भाकपा समर्थक के साथ मारपीट हुई है। जिसमें वह घायल हुआ है। उसको अधिकारियों द्वारा अस्पताल ले जाया गया है। घायल व्यक्ति हमलावरों के नाम नहीं बता पा रहा। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। शांतिबाजार थाने ने खुद ही मामले को संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने दोषियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।

भाजपा और सीपीआई के बीच झड़प

दक्षिण त्रिपुरा के डीएम ने ट्वीट कर जानकारी दी है। डीएम ने बताया कि सांतिरबाजार के कलचेरा इलाके से भाजपा और सीपीआई के बीच झड़प की सूचना है। पुलिस और सिविल सेक्टर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। स्थिति नियंत्रण में है। मतदान सुचारू रूप से जारी है। एसपी दक्षिण त्रिपुरा के मुताबिक संतिरबाजार में हुई घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ संतिरबाजार, ओसी एसटीबी और पुलिस/सिविल सेक्टर के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थिति को नियंत्रण में है और मतदान सुचारू रूप से चल रहा है।

Exit mobile version