Site icon Buziness Bytes Hindi

Haridwar Police के क्विक रिस्पांस के दावों की खुली पोल,12 घंटे बाद भी बच्चे का सुराग नहीं

haridwar

हरिद्वार- करीब डेढ़ महीना पहले हरिद्वार एसएसपी का चार्ज संभालने वाले अजय सिंह के क्विक रिस्पांस के दावे की उस समय हवा निकल गई. जब सुबह 9:30 बजे के करीब चोरी हुए बच्चे का शाम ढलते ढलते कोई सुराग नहीं लग पाया. आपको बता दें कि अजय सिंह ने हरिद्वार एसएसपी का चार्ज लेने के बाद पुलिस के क्विक रिस्पांस का बड़ा दावा किया था. जिसके बाद हरिद्वार पुलिस ने एक के बाद एक कई बड़ी घटनाओं का खुलासा भी किया था. हालांकि एसएसपी अजय सिंह घटना की सूचना देर से मिलने का दावा करते हुए आरोपी द्वारा उत्तराखंड बॉर्डर पार करने की ओर भी इशारा कर रहे हैं. बहरहाल 8 माह के मासूम के बिछड़ने से माता-पिता दोनों सदमे में हैं. वे पुलिस से जल्द बच्चे की बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं.

घर पर शनि दान मांगने आया व्यक्ति और बच्चा चोरी

घर पर शनि दान मांगने के लिए आए व्यक्ति को महिला ने ₹5 दान में दिए जिसके बाद महिला छत पर कपड़े सुखाने चली गई और जैसे ही नीचे आए तो उसका 8 माह का बच्चा वहां नहीं था शक पकाई महिला ने अपने पति को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया घटना हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की है. सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने बच्चा चोरी के मामले की जांच शुरू की. और बच्चे की तलाश में सभी बॉर्डर क्षेत्रों पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया. मगर बच्चे का पता नहीं चल पाया है. बच्चे की तलाश के लिए सीयूजी और डॉग स्क्वायड की भी सहायता ली जा रही है. मगर अभी तक ऐसा कोई क्लू नहीं मिला है. जिससे का बच्चे का पता चल सके.

एसएसपी का क्विक रिस्पांस दावा फेल

हरिद्वार में पोस्टिंग के बाद अपनी कार्यशैली से सिंघम की उपाधि लेने वाले अजय सिंह के क्विक रिस्पांस शनिवार को फेल होता हुआ दिखाई दिया. 8 माह के बच्चे की गुमशुदगी के बाद 12 घंटे से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी हरिद्वार पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है. एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि कडच्छ मोहल्ले से फोन आया था.

एक बच्चा चोरी होने का करीब 12:30 बजे इसकी सूचना मिली थी. लेकिन अभी जो पूरी तहकीकात की है तो यह घटना करीब 9:30 10:30 के बीच की है. क्योंकि 9:30 बच्चे के पिता काम करने गए थे और 10:30 बजे पड़ोस की जो महिला आई थी. यह घटना बीच की हुई है जो भी सूचना काफी देर बाद करीब 2 घंटे बाद मिली है. तो इसमें कुछ संदिग्ध लोगों के बारे में बताया गया है कि देखा गया है. और हमने कैमरे की फुटेज वगैरह भी दिखा रहे हैं इससे जो भी चीज आगे निकलकर आएगी. इसके बाद ही आगे की कार्रवाई हो पाएगी. लेकिन अभी तक वर्तमान में जो लग रहा है कि कोई ना कोई यहां पर आया है. लेकिन जिस तरीके से अंदर कमरा है और जहां बच्चा सो रहा था कहीं ना कहीं कोई जानने वाले हो सकता है. रास्ता भी पता होना चाहिए ऐसा लगता है. लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि कोई अननोन आदमी किसी बहाने से घूम रहा हो या भीख मांगने आया. मांगने के लिए जो लोग घूमते हैं दान-बगैरह के लिए उसके द्वारा भी यह घटना करने की संभावना हो सकती है

Exit mobile version