Site icon Buziness Bytes Hindi

Civil Services Day: PM मोदी बोले,’ डिजिटल पेमेंट में भारत नंबर वन’

pm modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार को 16वें ‘सिविल सेवा दिवस‘ कार्यक्रम के समापन सत्र और पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। दिल्ली के विज्ञान भवन में सुबह 11 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। देश में विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत सभी अधिकारियों के कार्यों की पहचान और प्रोत्साहन के लिए हर साल 21 अप्रैल को ‘सिविल सेवा दिवस’ मनाया जाता है।

सिविल सेवा दिवस महत्वपूर्ण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी को सिविल सेवा दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस साल का सिविल सेवा दिवस बहुत अधिक महत्वपूर्ण हैं। यह ऐसा समय है जब देश अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं। देश को आजादी के अमृतकाल तक लाने के लिए उन अधिकरियों की बड़ी भूमिका रही जो 15-25 साल पहले इस सेवा में आए हैं और अब आजादी के इस अमृतकाल में उन युवा अधिकारियों की भूमिका सबसे बड़ी है जो अगले 15-25 साल इस सेवा में रहने वाले हैं।

समय कम है लेकिन सामर्थ्य भरपूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मैं आज भारत के हर सिविल सेवा अधिकारी से यही कहूंगा कि आप बहुत भाग्यशाली हैं। आपको इस कालखंड में देश की सेवा का अवसर मिला है… हमारे पास समय कम है लेकिन सामर्थ्य भरपूर है, हमारे लक्ष्य कठिन हैं लेकिन हौसला कम नहीं है, हमें पहाड़ जैसी ऊंचाई भले ही चढ़नी है, लेकिन इरादे आसमान से भी ज्यादा ऊंचे हैं। पंचप्रण का संकल्प भारत को उस ऊंचाई पर ले जाएगा, जिसका वह हकदार है।’
पीएम मोदी ने सिविल सेवा दिवस पर सिविल सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल पेमेंट में भारत नंबर वन है। भारत उन देशों में से एक है, जहां मोबाइल डेटा सबसे सस्ता है। आज देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था बदल रही है।

कोरोना संकट में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में अगर देश के गरीब से गरीब को भी सुशासन का विश्वास मिला है तो इसमें आपकी मेहनत भी रही है। पिछले 9 वर्षों में अगर भारत के विकास को नई गति मिली है तो ये भी आपकी भागीदारी के बिना संभव नहीं था। कोरोना संकट के बावजूद आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

ईज ऑफ गवर्नेंस का अर्थ है ईज ऑफ लिविंग

इस दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि अभी कुछ ही दिन पहले SSC द्वारा की जा रही नियुक्तियों के लिए अब लिखित परीक्षा 15 भाषाओं में होंगी। 13 क्षेत्रीय और हिंदी एवं अंग्रेजी है। यदि ईज ऑफ गवर्नेंस का अर्थ है ईज ऑफ लिविंग है तो ऐसे नियम जो आम नागरिकों को दुविधा पैदा कर रहे थे या समय बीतने के साथ अपना औचित्य घो बैठे थे उनको समाप्त किया गया।

Exit mobile version