Site icon Buziness Bytes Hindi

नागर विमानन मंत्री ने बताया, कब बिकेगी एयर इंडिया


नागर विमानन मंत्री ने बताया, कब बिकेगी एयर इंडिया

नई दिल्ली: नागर विमानन मंत्रीहरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जून 2021 में एयर इंडिया बिक जाएगी। उन्होंने कहा “एयर इंडिया में विनिवेश जरूरी है,आज एयर इंडिया पर 60000 करोड़ का कर्ज है।

हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि 31 दिसंबर 2020 तक विभिन्न राज्य सरकारों और केंद्र पर विमानन कंपनी एयर इंडिया का 498.17 करोड़ रुपए का बकाया है। उन्होंने कहा कि वीवीआईपी यात्रा, विदेशी गणमान्य लोगों की यात्रा, राहत अभियान आदि मद में केंद्र व राज्य सरकारों पर कुल 498.17 करोड़ रुपए का बकाया है।

पुरी ने कहा कि कुल 84.57 करोड़ वीवीआईपी यात्रा मद में बकाया हैं जबकि विदेशी गणमान्य लोगों की यात्रा को लेकर 12.61 करोड़ रुपए का बकाया है। उन्होंने कहा कि कंपनी को 2018-19 में 8,556.35 करोड़ रुपए का घाटा हुआ जबकि 2019-20 में 7,982.83 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

Exit mobile version