Punjab Violence : पटियाला में हिंसा के बाद कर्फ्यू, मुख्यमंत्री मान ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग

नेशनलPunjab Violence : पटियाला में हिंसा के बाद कर्फ्यू, मुख्यमंत्री मान ने...

Date:

चंडीगढ़। पंजाब के पटियाला में हिंसा के बाद तनाव के मद्देनजर  शहर में आज शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं पटियाला में हुई हिंसा के बाद मुख्यमंत्री मान बेहद गंभीर हैं। उन्होंने उच्चाधिकारियों की हाईलेविल मीटिंग बुलाई। जिसमें पटियाला हिंसा की समीक्षा की गई। पटियाला हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान काफी नाराज हैं।

Also Read : Forest Fire: वनाग्नि की आग ने बढ़ाई उत्तराखंडवासियों की मुश्किलें, घरों तक पहुंची आग

मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई उच्चस्तरीय बैठक में पुलिस इंटेलिजेंस ने जिला पुलिस को जुलूस के बारे में बताया था। लेकिन जिला पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। घटना को लेकर लापरवाही के संबंध में आईजी ​पटियाला और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।  पटियाला में आज शुक्रवार को दो पक्षों में झड़प हो गई। पुलिस को स्थिति नियंत्रण में करने के लिए गोलियां दागनी पड़ी।

Also Read : गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी को असम की अदालत ने दी जमानत

इस दौरान पथराव भी किया गया। बताया जाता है कि एक पक्ष ने जुलूस निकाला था। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने उस पर पथराव किया था। तनाव केा देखते हुए पूरे पटियाला में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। पटियाला आईजी राकेश अग्रवाल ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि बाहर से पुलिस फोर्स बुलाया गया है। शांति समिति की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री मान ने अपने एक ट्वीट में कहा कि पटियाला में हिंसक झड़प बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने डीजीपी से बात की है। शांति बहाल हो गई है। स्थिति पर करीब से नजर है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related