दिल्ली में अभी नहीं खुलेंगे सिनेमाघरों व मल्टीप्लेक्स

फीचर्डदिल्ली में अभी नहीं खुलेंगे सिनेमाघरों व मल्टीप्लेक्स

Date:


दिल्ली में अभी नहीं खुलेंगे सिनेमाघरों व मल्टीप्लेक्स

नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर के थमने के बाद अब सोमवार से दिल्ली की जनता को कोरोना गाइडलाइन में और रियायते दे दी गई हैं. इस संबंध में डीडीएमए की तरफ से नए दिशा निर्देश को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं. दिल्ली में अब सोमवार से स्टेडियम और खेल परिसरों को खोलने की अनुमति मिल गई है लेकिन यहां दर्शकों के आने पर पाबंदी जारी रहेगी.

दूसरी तरफ उम्मीद जताई जा रही थी कि इस अनलॉक की प्रक्रिया में सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को भी राहत मिलेगी. लेकिन दिल्ली सरकार ने फिलहाल इन्हें बंद रखने का फैसला लिया है. प्रतिबंधों में दी गई ढील सोमवार सुबह पांच बजे से लागू हो जाएगी.

पिछले सप्ताह हुए अनलॉक में बैंक्वेट हॉल, शादी के हॉल और होटलों को लेकर छूट दी गई थी. इन जगहों पर अधिकतम 50 लोगों की उपस्थित की अनुमति दी गई है. जिम और योग केंद्रों को भी 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी जा चुकी है. पिछले अनलॉक के आदेशों में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा था कि अदालत या घर पर होने वाली शादियों में 20 से ज्यादा लोगों को उपस्थित होने की अनुमति नहीं है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related