Chromebook Spin 514 लैपटॉप हुआ लॉन्च, जानिए कीमत

टेक्नोलॉजीChromebook Spin 514 लैपटॉप हुआ लॉन्च, जानिए कीमत

Date:


Chromebook Spin 514 लैपटॉप हुआ लॉन्च, जानिए कीमत

टेक कंपनी Acer ने अपना नया और शानदार लैपटॉप Chromebook Spin 514 अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप में Ryzen 3000 C-सीरीज का प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा लैपटॉप में एचडी स्क्रीन मिलेगी, जिसमें सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लगाया गया है। 

Chromebook Spin 514 लैपटॉप की कीमत 

Chromebook Spin 514 लैपटॉप दो वर्जन CP514-1H और CP514-1WH (Enterprise वर्जन) में उपलब्ध है। Chromebook Spin 514 के CP514-1H वर्जन की कीमत 479 डॉलर (करीब 35,000 रुपये) है। वहीं, इसके Enterprise वर्जन की कीमत 749 डॉलर (करीब 55,000 रुपये) है। फिलहाल इस लैपटॉप की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। 

Chromebook Spin 514 लैपटॉप की स्पेसिफिकेशन

Chromebook Spin 514 लैपटॉप में 14 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। इसकी सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। 

इसके साथ ही यूजर्स को लैपटॉप में AMD Ryzen 7 3700C प्रोसेसर, 16GB रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। 

इसके अलावा क्रोमबुक स्पीन 514 लैपटॉप में डुअल स्पीकर, एचडी वेबकैम, माइक्रोफोन और गूगल असिस्टेंट दिया गया है। 

अन्य फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने क्रोमबुक स्पीन 514 में दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, दो यूएसबी 3.2 Gen 1 पोर्ट, डुअल बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related