कुछ ही दिनों में क्रिसमस आने ही वाला है और इसकी तैयारी भी लोगो ने शुरू करदी है। क्रिसमस के त्यौहार पर पारंपरिक प्लम केक बनाकर आप बढ़ा सकते है उत्सव का आनंद। अधिकतर लोग क्रिसमस ईव पर पल्म केक खाना पसंद करते हैं, और यहां हम लेकर आये है इस स्वादिष्ट केक को बनाने का आसान तरीका जिससे बढ़ेगा केक का स्वाद।
प्लम केक को बेक करने से पहले इसमें इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर फल और मेवे को एल्कोहल में अवश्य भिगोए। फ्रूट्स और नट्स को भिगोने की अवधि बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह केक के स्वाद को निर्धारित करती है। जितना अधिक आप भीगोएंगे, उतना ही बेहतर केक आपको मिलेगा एक बेहतर बनावट के साथ।
Read also: क्रिसमस से पहले क्यूबा ने सख्त किए कोविड प्रतिबंध
एक स्वादिष्ट पल्म केक बनाने के लिए करीब 500 ग्राम सूखे मेवे लें और उसे रम या ब्रांडी में भिगोकर रख दे। इसके अलावा व्हिस्की में इलाइची मिलाकर भी मेवों को भिगो कर रख सकते है।
पल्म केक बनाने के लिए नट्स के मिश्रण में खजूर, सुल्ताना, बादाम, अखरोट, अंजीर, प्रून, चेरी, क्रैनबेरी और किशमिश का होना आवश्यक है अतः इन चीज़ो को अपने इंग्रेडिएंट्स लिस्ट में जरूर शामिल करे। इन सभी सूखे मेवों को बारीक काट ले और एक जार में अल्कोहल डाल के बंद करदे। आप अपनी पसंदीदा शराब में नट्स को भिगो सकते है और इसमें संतरे के छिलके भी डाल सकते है। इस सबको एक साथ डालकर अच्छे से मिलाना न भूले।
जार को ढक्कन से बंद करके कमरे के तापमान पर रख दें। हर 3-4 दिनों के बाद इसे थोड़ा हिलाये और भंवर बनाये। बस इस बात का ध्यान रखें कि सभी सामग्री बेकिंग पीरियड से पहले थोड़ी देर में मिक्स हो जाएं। सूखे मेवे लगभग दो सप्ताह तक शराब में भिगोये। यदि बीतते दिनों के साथ शराब गायब हो रही है, तो आप इसमें और शराब डाल सकते हैं।
यदि आप बिना अल्कोहल का प्लम केक चाहते है और स्वाद में भी कमी नहीं चाहते तो आप सभी सूखे मेवों को संतरे या अंगूर के रस में भिगो कर रख सकते हैं। फीडिंग की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही केक को बेक करे जिससे स्वाद में कोई कमी नहीं होगी।
Read also: जिल बाइडेन को व्हाइट हाउस क्रिसमस ट्री मिला
यह सुझाव दिया जाता है कि पल्म केक बनाने के लिए नट्स ओर फ्रूट्स को कुछ हफ़्ते पहले ही अल्कोहल में भिगो ले ओर केक भी पहले ही बेक करले जिससे आपको स्वादिष्ट पल्म बेक मिलेगा। लेकिन यदि आपने अबतक केक बनाने की तैयारी शुरू नहीं की है, तो आप क्रिसमस से कुछ दिन पहले भी पल्म केक को कर सकते है बेक।

