Site icon Buziness Bytes Hindi

जाने कौन सा लिपकलर किस स्किन के लिए है परफेक्ट


जाने कौन सा लिपकलर किस स्किन के लिए है परफेक्ट

स्किन टोन के हिसाब से सही कलर की लिपस्टिक लगाने से आपको परफेक्ट लुक मिलता है।  ऐसे में चलिए जानते हैं कौन सा लिपकलर किस स्किन के लिए है परफेक्ट.

कोरल शेड का लिप कलर फॉर्मल लुक के साथ ही ब्राइट स्किन टोन पर भी सूट करता है। क्रीमी टेक्सचर होने की वजह से यह गर्ल्स के बीच में काफी ट्रेंड में है। आप इस शेड को ईवनिंग पार्टी या किसी छोटे मोटे फंक्शन में भी अप्लाई कर सकती है। 

आप अगर नेचुरल लुक के साथ-साथ बोल्ड लुक भी चाहती हैं तो आपके लिए न्यूड शेड या फिर ब्राउन शेड का लिपकलर बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन अगर आप न्यूड शेड की लिपस्टिक को अप्लाई कर रही हैं। तो आंखों का मेकअप बोल्ड रखें।

Read also: कोरोना की बेलगाम रफ़्तार जारी, नए मामले डेढ़ लाख के पार

यूं तो रेड कलर हर किसी का फेवरेट है पर ये कलर सभी पर नहीं अच्छा लगता है। यह फेयर स्किन पर अपना बेस्ट रिजल्ट देता है। क्लासी लुक के लिए आप रेड लिपस्टिक लगा सकती हैं। 

बेरी शेड बोल्ड और सेक्सी लुक का परफेक्ट कॉम्बो है। लाइट मेकअप और डार्क बेरी लिप्स आपको पार्टी में खास बना सकते हैं। बेरी लिपस्टिक शेड्स के साथ मेकअप अगर हल्का और न्यूड ही रखा जाए तो अच्छा है।

Exit mobile version