Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: भाई दूज में बनाएं ये शानदार चॉकलेट पुडिंग, ये रही रेसिपी !

Chocolate Pudding Recipe

Image freepik

लाइफस्टाइल डेस्क। Chocolate Pudding Recipe – भाई दूज भाई-बहनों के प्यार का पर्व है, इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। ऐसे में बहाने अपने भाई के लिए तरह – तरह की डिश बनती है तो क्यों न इस बार आप कुछ नया और लजीज खिलाएं। जैसे की चॉकलेट पुडिंग, इसका मजा ही अलग होता है। चलिए फिर जानते है इसकी रेसिपी।

चॉकलेट पुडिंग सामग्री 

कॉर्न स्टार्च 3 बड़ा चम्मच , कोको पाउडर 2 बड़ा चम्मच, 2 कप दूध, 1/3 चीनी, वनीला एक्स्ट्रेक्ट 1/2 छोटा चम्मच, चुटकी भर नमक और मक्खन 1 बड़ा चम्मच। 

चॉकलेट पुडिंग रेसिपी (Chocolate Pudding Recipe ) 

पहले बाउल ले फिर उसमे  कॉर्न स्टार्च , कोको पाउडर, चीनी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब  पैन में दूध डालकर गर्म करें और फिर उसमे कोको पाउडर का मिक्स डालकर चलाते रहें। 1 बार उबाल आने दें और फिर गैस से हटा दें, अब मक्खन, वनीला एसेंस डालकर फिर से मिलाएं।

इसके बाद इसे किसी गिलास में ट्रांसफर करें और नट्स डालें या ब्लूबेरी, रास्पबेरी जैसे फ्रूट्स ऊपर से डाल दे। साथ ही सिल्वर फॉयल से कवर कर, 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। बस अब तैयार है चॉकलेट पुडिंग। 

Exit mobile version