Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: गणपति बप्पा के लिए बनाएं चॉकलेट मोदक, ये है रेसिपी!

लाइफस्टाइल डेस्क। Chocolate Modak Recipe –  गणेश चतुर्थी का त्योहार बस आने ही वाला है, ये उत्सव पूरे देश में जोरों शोरों से मनाया जाता है। ऐसे में बप्पा जी को मोदक का भोग तो जरूर लगता है, तो क्यों न इस बार आप चॉकलेट वाले मोदक बनाएं। चॉकलेट मोदक रेसिपी काफी अलग है, जो गणपति बप्पा को भी खूब पसंद आएगी । 

चॉकलेट मोदक सामग्री –

1 कप चावल का आटा, आधा कप मैदा, 2 – 3  चम्मच देसी घी, और एक चुटकी नमक। भरावन के लिए 1  कप खोवा, आधा कप चीनी, आधा कप चॉकलेट चिप्स या चॉकलेट घिसी हुई और चॉकलेट सॉस।

Read also: रसोई Bytes: बिना घी के तैयार करे मखाने की बर्फी, ये रही रेसिपी!

चॉकलेट मोदक रेसिपी (Chocolate Modak Recipe) –

पहले कड़ाही में खोवे को हल्का सा भून लें, फिर इसमे चॉकलेट चिप्स या फिर घिसी हुई चॉकलेट के साथ चीनी मिला कर रख लें। अब  चावल के आटे को मैदे के साथ मिक्स कर देसी घी मोयन बनाकर डाल दें। फिर चावल और मैदे के मिश्रण को गूंथ ले। इसे कुछ देर के लिए सेट होने दें। फिर 10 – 15 मिनट बाद आटे की लोई बना लें और गोल आकार देकर भरने की जगह बनाएं, फिर चॉकलेट खोवे के मिश्रण को भरकर अच्छी तरह से बनाएं। लीजिए तैयार है चॉकलेट मोदक। 

 

Exit mobile version