Site icon Buziness Bytes Hindi

LJP में आर-पार की लड़ाई: राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाए गए चिराग़ ने बाग़ी सांसदों को पार्टी से निकाला


LJP में आर-पार की लड़ाई: राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाए गए चिराग़ ने बाग़ी सांसदों को पार्टी से निकाला

नई दिल्ली: लोकजनशक्ति पार्टी पर कब्ज़े को लेकर भतीजे और चाचा में आर पार की जंग शुरू हो गयी है. आज पहले बाग़ी सांसदों ने चिराग पासवान को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिया. चिराग को हटाने के साथ ही सूरजभान सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने पर चिराग पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर सभी पांचों बागी सांसदों को पार्टी से बाहर निकाल दिया. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक वर्चुअल तरीके से हुई.

फैसले से नाराज चिराग समर्थकों ने लोक जनशक्ति पार्टी के ऑफिस में घुसकर सांसद पशुपति पारस के पोस्टर पर पहले कालिख पोती और फिर चिराग पासवान जिंदाबाद के नारे लगाए. मामले को लेकर चिराग पासवान के जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की उम्मीद है.

नीतीश विरोधी चिराग के फैसलों में कभी पशुपति पारस उनके साथ नहीं रहे. अब जबकि केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की बात आई है तो जेडीयू सांसद ललन सिंह और महेश्वर हजारी और दूसरी तरफ एलजेपी के वरिष्ठ नेता सूरजभान सिंह ने इस बड़ी टूट की पटकथा तैयार कर दी, जिसमें हनुमान ने लंका की जगह खुद अपनी किष्किंधा में ही आग लगा ली.रामविलास पासवान ने पार्टी और परिवार दोनों को एक सूत्र में बांधकर रखा. एलजेपी में पहली बार रामविलास पासवान के जाने के बाद, 21साल बाद न सिर्फ पार्टी टूटी बल्कि परिवार भी बिखर गया.

Exit mobile version