Site icon Buziness Bytes Hindi

Intel Layoffs: चिप कंपनी Intel में छंटनी, इंजीनियरों सहित 140 लोग एक झटके में बाहर

t2111

Intel Layoffs: विश्व की मल्टीनेशनल कंपनियों में छंटनी का दौर जारी है। अब चिप बनाने वाली कंपनी Intel में छंटनी का दौर शुरू हो गया है। Intel कंपनी की रिपोर्ट में बताया है कि छंटनी महीने के अंत में प्रभावी होगी। Intel रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने जीपीयू सॉफ्टवेयर इंजीनियरों, सिस्टम सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियरों, क्लाउड सॉफ्टवेयर इंजीनियरों, उत्पाद विपणन इंजीनियरों और सिस्टम-ऑन-चिप डिजाइन इंजीनियरों सहित 140 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है।

अन्य कर्मचारियों को भी चेतावनी

वहीं Intel कंपनी ने अपने अन्य कर्मचारियों को भी चेतावनी दी है कि कभी भी उनकी भी नौकरी जा सकती है। इसलिए वो अपनी व्यवस्था पहले से कर लें। विश्व भर में अपनी धाक जमाने वाली अमेरिकी चिप कंपनी इंटेल ने लागत में कटौती के लिए अमेरिका में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। सैक्रामेंटो इनो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Intel कंपनी ने फोल्सम परिसर में 89 नौकरियों को खत्म कर दिया है। इतना ही नहीं सैन जोस, कैलिफोर्निया आफिस में 51 नौकरियों में कटौती की है।

घाटे का सामना करने के बाद लागत में कटौती

इससे पहले मई 2023 में Intel कंपनी ने घोषणा की थी कि वह घाटे का सामना करने के बाद लागत में कटौती के लिए अपने कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक छंटनी महीने के अंत में प्रभावी होगी। छंटनी के अनुसार Intel ने 10 जीपीयू सॉफ्टवेयर इंजीनियरों, 8 सिस्टम software development engineers, 6 क्लाउड software engineers, 6 उत्पाद marketing engineers और छह सिस्टम-ऑन-चिप design engineers के साथ अन्य employees को नौकरी से निकाला है।

Exit mobile version