- महिला के मुताबिक, कुत्ते के विवाद में उसे पीटा गया
- पुलिस का कहना है कि आपसी विवाद था जबरदस्ती दिया जा रहा तूल
ग्रेटर नोएडा में चीन की एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. चीनी महिला का आरोप है कि उसे 25 मई को कुत्तों को लेकर हुए विवाद में उसे पीटा गया. महिला का आरोप है कि सुबह जब वो टहलने के लिए गईं, तो एक शख्स ने उन्हें डंडे से मारा.
ट्विटर पर शेयर किया लैटर
27 मई को ट्विटर पर कारोलजेडएच नाम के यूजर के एकाउंट से एक लैटर शेयर किया गया. जिसमें 25 मई को घटी घटना को शेयर किया गया है. इस लैटर में चीन की महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि कैसे 25 मई को एटीएस ग्रीन पैराडिसो सोसायटी में उनके साथ मारपीट की गई.जो के मुताबिक, 25 मई की सुबह वह टहल रही थी तभी एक आवारा कुत्ता उनका पीछा करने लगा. उस कुत्ते ने वहां रहने वाले एक शख्स के डॉग पर हमला कर दिया. जो ने कहा वह कुत्ते की मदद के लिए वहां पर स्थित एक गार्ड से मदद मांगने गईं. इसी बीच पेट के ओनर ने उन पर पीछे से हमला कर दिया.जो ने लेटर में कहा, इस भारतीय शख्स ने पीछे से मुझपर हमला किया और एक मोटे डंडे से 10 से ज्यादा बार मुझे मारा. मैं शॉक हो गई, मुझे समझ नहीं आ रहा था कि वो मुझे ऐसे क्यों मार रहा है.जो का कहना है कि सोसायटी का सिक्योरिटी गार्ड इस हमले का चश्मदीद है.
पुलिस की एफआईआर पर उठाए सवाल
अपने लेटर में, जो ने इस मामले में दर्ज एफआईआर को लेकर पुलिस पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी की पहचान अपराल सिंह के तौर पर की है, लेकिन एफआईआर में ‘अज्ञात’ लिखा है.उन्होंने कहा कि इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर रेखा चौधरी ने उन्हें न्याय का आश्वासन दिया है.लेटर में जो ने एक अज्ञात पुलिसकर्मी का भी जिक्र किया है, जिन्होंने जो को बताया कि सिंह को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था. लेकिन जो ने कहा कि एएटीएस पैराडिसो सोसायटी के कई लोगों ने उसी दिन शाम 7:30 बजे उसे सोसायटी में अंदर आते हुए देखा.जो ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

