लद्दाख के चुमार-डेमचोक इलाके में पकड़ा गया चीनी सैनिक

फीचर्डलद्दाख के चुमार-डेमचोक इलाके में पकड़ा गया चीनी सैनिक

Date:


लद्दाख के चुमार-डेमचोक इलाके में पकड़ा गया चीनी सैनिक

लद्दाख: भारतीय जवानों ने लद्दाख के चुमार-डेमचोक इलाके में एक चीनी सैनिक को पकड़ा है।सेना के सूत्र ने जानकारी दी कि वह अनजाने में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया होगा। वह नियत प्रक्रिया का पालन करने के बाद स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार चीनी सेना को वापस सौप दिया जाएगा।

पूछताछ जारी
चीनी सेना के छठवीं मोटराइज्ड इन्फैन्ट्री डिवीजन के सिपाही से पूछताछ कर रही है कि वह जासूसी मिशन पर था या नहीं। सूत्रों ने कहा कि उसके पास से सिविल और मिलिट्री दस्तावेज मिले।

13 अहम चोटियों पर कब्जा
भारतीय सैनिकों का लद्दाख के पैंगॉन्ग लेक के दक्षिण में 13 अहम चोटियों पर कब्जा है, जहां वे माइनस 25 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर में पूरी मुस्तैदी के साथ डटे हुए हैं।

अभी तक कोई पुख्ता हल नहीं
सीमा विवाद हल करने के लिए चुशुल में 12 अक्टूबर को कोर कमांडर स्तर की मीटिंग करीब 11 घंटे चली, लेकिन पहले की बैठकों की तरह ही इसमें भी कोई पुख्ता रास्ता नहीं निकल पाया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related