Site icon Buziness Bytes Hindi

चीनी वैज्ञानिको ने डायनासोर का बच्चा मिलने का किया दावा, जाने पूरी खबर


चीनी वैज्ञानिको ने डायनासोर का बच्चा मिलने का किया दावा, जाने पूरी खबर

दक्षिणी चीन में वैज्ञानिको को डायनासोर के एक अंडे का जीवाश्म मिला है जिसके अंदर डायनासोर के भ्रूण का होने का पता चला है। वैज्ञानिको के अनुसार यह अंडा करीबन 7 करोड़ 20 लाख साल पुराना है। यह अंडा जियांग्शी प्रांत के गांझोउ शहर में शाहे औद्योगिक पार्क में ‘हेकोउ फॉर्मेशन’ की चट्टानों से मिला है जिसका नाम ‘Baby Yingliang’ रखा गया है । 

Read also- ऑस्ट्रेलिया: वैज्ञानिकों ने जल्द कोरोना रिपोर्ट हासिल करने के लिए विकसित किया पीओसी

डायनासोर के भ्रूण का आकार अलग- अलग होता था जिससे वे बड़ी संख्या में आहार ले सकते थे और चीनी वैज्ञानिको को अबतक का सबसे पूर्ण ज्ञात डायनासोर भ्रूण मिला है जिसकी लम्बाई करीबन 10.5 इंच है। 

‘Baby Yingliang’ था जन्म के बेहद करीब 

इस अंडे के रहस्य का पता यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम के जीवाश्म वैज्ञानिको ने लगाया है और इस भ्रूण का सम्बन्ध ओविराप्टोरोसॉर प्रजाति से है जिनके दांत के स्थान पर चोंच हुआ करते थे। आपको बता दे कि ओविराप्टोरोसॉर डायनासोर कि ऐसी प्रजाति होती थी जिनके पंख हुआ करते थे और ये एशिया और उत्तरी अमेरिका कि चट्टानों में पाए जाते थे।  

डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक डायनासोर का भ्रूण जन्म लेने के बेहद करीब था जिसका शरीर और चोंच पूर्ण रूप से विकसित था और उसका पीठ अंडे के आकार में पूर्ण तरह से मुड़ा हुआ था और उसके पैर सर के ओर थे। इस तरह कि मुद्रा पक्षियों में ‘टकिंग’ के समय देखी जाती है। टकिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को नियंत्रित करती है और यह सफल हैचिंग के लिए आवश्यक है।  

Exit mobile version