Site icon Buziness Bytes Hindi

चीनी निवेशकों ने Koo ऐप से निकला अपना निवेश


चीनी निवेशकों ने Koo ऐप से निकला अपना निवेश

चीनी निवेशक Shunwei Capital जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू की पेरेंट कंपनी Bombinate Technologies में साल 2018 में 5 डॉलर का निवेश किया था, वह अब कंपनी से बाहर निकल गई है. कंपनी ने बयान में बताया कि मौजूदा निवेशकों के साथ कुछ व्यक्तियों ने Vokal और कू की पेरेंट कंपनी Bombinate टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में Shunwei कैपिटल की हिस्सेदारी खरीद ली है. बयान के मुताबिक, कई मशहूर भारतीय जिसमें क्रिकेटर जवगल श्रीनाथ, बुर माय शो के फाउंडर आशीष हेमरजानी, उड़ान के को-फाउंडर सुजीत कुमार, फ्लिपकार्ट सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति और Zerodha फाउंडर निखिल कामत ने चीनी कंपनी के शेयरों को बाय आउट करने के राउंड में भाग लिया है.

कू के सीईओ और को-फाउंडर अप्रेम्य राधाकृष्ण ने कहा कि जैसे पहले बताया गया था कि वे Shunwei टेक्नोलॉजीज के अच्छी तरह से अलग होने की प्रक्रिया को लेकर चर्चा में रहे हैं. इसने 2.5 साल पहले हमारी कंपनी में निवेश किया था जब हम Vokal के लिए फंड की तलाश कर रहे थे और अब पेरेंट कंपनी Bombinate टेक्नोलॉजीज से पूरी तरह अलग हो गए हैं.

Exit mobile version