Site icon Buziness Bytes Hindi

Taiwan: जंग की तैयारी में चीन! ताइवान अलर्ट, 24 घंटे के अंदर दिखे चीन के 103 लड़ाकू विमान

t1801 2

Taiwan: चीन जंग की तैयारी में जुटा है। ताइवान की वायु सीमा के भीतर चीन के 103 लड़ाकू विमान मंडरा रहे हैं। बीते कुछ समय में चीन से ताइवान को डराने के लिए भेजे गए लड़ाकू विमानों की ये अब तक की बड़ी संख्या है। बताया गया है कि चीन ने ये हरकत 17 सितंबर से 18 सितंबर के बीच की है।

वैश्विक स्तर पर आक्रामक रणनीति के चलते अलग-थलग पड़ रहा चीन अब अपने पड़ोसियों की परेशानी बढ़ा रहा है। ड्रैगन ने ताइवान की हवाई सीमा के करीब अपने लड़ाकू विमानों को भेजकर जंग की हलचल पैदा की है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को अलर्ट जारी करते हुए कहा कि चीन 24 घंटे में अपनी सैन्य गतिविधियों में काफी बढ़ोत्तरी कर रहा है। इस दौरान ताइवान ने हवाई सीमा के करीब 103 चीनी फाइटर जेट्स का पता लगाया।

ताइवान को डराने के लिए भेजे लड़ाकू विमान

बीते कुछ समय में चीन की तरफ से ताइवान को डराने के लिए भेजे लड़ाकू विमानों की सबसे बड़ी संख्या है। बताया गया है कि चीन ने यह हरकत 17 सितंबर से 18 सितंबर के बीच की। ताइवान रक्षा मंत्रालय ने इसे दोनों के बीच स्थित जलडमरूमध्य और अपने लिए चिंता का विषय बताया। बयान में कहा है कि बीजिंग की तरफ से लगातार ताइवान का सैन्य उत्पीड़न सिर्फ मानसिक तनाव बढ़ाने वाला है। इससे क्षेत्रीय सुरक्षा के हालात और खराब होने के संकेत बढ़ रहे हैं। ताइवान ने चीन से इस तरह की हरकतों को तत्काल रोकने के लिए कहा है।

Exit mobile version