Site icon Buziness Bytes Hindi

भारतीय रेलवे के खिलाफ चीन की कंपनी ने खटखटाया अदालत का दरवाज़ा


भारतीय रेलवे के खिलाफ चीन की कंपनी ने खटखटाया अदालत का दरवाज़ा

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच रिश्तों में आये तनाव के बाद कानपुर और मुगलसराय के बीच ईस्‍टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से संबंधित चाइनीज कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट कैंसल कर दिया था। चीन ने भारतीय रेलवे के खिलाफ इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में मामला दायर किया है।

रेलवे ने कानपुर और मुगलसराय के बीच 417 किलोमीटर लंबे खंड पर सिग्नल और दूरसंचार के काम में धीमी प्रगति के कारण चीन की एक कंपनी का ठेका रद्द करने का निर्णय बताया था। मालगाड़ियों की आवाजाही के लिये समर्पित इस खंड ‘ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर’ के सिग्नल और दूरसंचार का काम रेलवे ने 2016 में चीन की कंपनी बीजिंग नेशनल रेलवे रिसर्च एंड डिजायन इंस्टीट्यूट को दिया था।

यह ठेका 471 करोड़ रुपये का है। रेलवे ने कहा कि कंपनी को 2019 तक काम पूरा कर लेना था, लेकिन अभी तक वह सिर्फ 20 प्रतिशत ही काम कर पाई है। इसी को आधार बताते हुए भारतीय रेलवे ने चाइनीज कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट कैंसल किया था।

Exit mobile version