Site icon Buziness Bytes Hindi

गलवान घाटी में हिंसक झड़प, तीन भारतीय जवान शहीद


गलवान घाटी में हिंसक झड़प, तीन भारतीय जवान शहीद

चीनी सैनिकों के भी मारे जाने की ख़बर, LAC पर बढ़ा तनाव

नई दिल्ली: लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हिंसक टकराव में भारत के एक अधिकारी और दो जवानों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चीन के भी कुछ लोगों की मौत हुई है। लेकिन अभी संख्या के बारे में पता नहीं चला है। हिंसक टकराव होने दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। एलएसी के कई स्थानों पर दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने डटी हुई है। इसी तरह गलवान घाटी में दोनों ओर की सेनाओं के बीच कल रात हिंसक झड़प होने की खबर है।

चीनी सैनिक ट्रक में पत्थर और कंटीले तार लेकर आए थे
कोविड-19 वुहान से फैलने पर पूरी दुनिया में चीन का विरोध हो रहा है. इस बीच चीन इस पर ध्यान हटाने के लिए नई चालें चल रहा है. बीते कुछ दिनों से चीन ने भारत के साथ सीमा विवाद को तूल दिया है. जिससे दुनियाभर का ध्यान कोरोना वायरस के ओरिजन से हटकर दूसरे मामलों पर जाएं. अब चीन की ओर से ओछी हरकत एलएसी पर हुई है.40 साल बाद एलएसी पर इंडियन की शहादतें हुई है.चीनी सैनिक ट्रक में पत्थर और कंटीले तार लेकर आए थे. सेना ने बताया कि स्थिति को शांत करने के लिए दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी बातचीत कर रहे हैं.भारत और चीन के हालिया विवाद की बात करें तो पूर्वी लद्दाख में 5 मई की शाम चीन और भारत के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी जो अगले दिन भी जारी रही, जिसके बाद दोनों पक्ष अलग हुए. हालांकि, गतिरोध जारी रहा.

भारतीय सेना ने क्या कहा?
भारतीय सेना की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘गलवान घाटी में सोमवार की रात को डि-एस्केलेशन की प्रक्रिया के दौरान भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई. इस दौरान भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान शहीद हो गए हैं. दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इस वक्त इस मामले को शांत करने के लिए बड़ी बैठक कर रहे हैं’.

1975 के बाद चली गोली?
भारत और चीन के बीच सीमा पर आखिरी गोली 1975 में चली थी। जैसी खबरें आ रही हैं, उसके मुताबिक गलवान घाटी में करीब 40 साल बाद यह सिलसिला टूट गया है। गलवान घाटी उन पॉइंट्स में है जहां चीन की सेना ने घुसपैठ की थी. दोनों देशों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद, चीनी सेना कुछ पॉइंट्स से वापस हटने लगी थी. मगर इस घटना के बाद, सीमा पर तनाव और बढ़ने की आशंका है.

चीन ने पैदा किया है एलएसी पर तनाव
मई के शुरुआती दिनों में चीनी सैनिकों ने एलएसी पर आक्रामक रुख अपनाना शुरू किया. पूर्वी लद्दाख में चार जगहों पर पीपुल्‍स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने घुसपैठ की. बड़ी संख्‍या में चीनी सैनिक आर्टिलरी और बख्‍तरबंद गाड़‍ियों के साथ एलएसी के पास मौजूद हैं. गलवान घाटी और पैंगोंग झील, दो मुख्‍य पॉइंट हैं जहां दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं.

Exit mobile version