चीन के AI मॉडल डीपसीक की आंधी में उड़ गयीं अमरीकी टेक कम्पनियाँ, एक ट्रिलियन डॉलर से ज़्यादा का नुक्सान

फीचर्डचीन के AI मॉडल डीपसीक की आंधी में उड़ गयीं अमरीकी टेक...

Date:

AI की जंग में इससे पहले कि अमेरिका कोई बड़ा ऐलान कर पाता, चीन ने दुनिया के सामने डीपसीक AI मॉडल सामने रख दिया। चीन के इस मॉडल के सामने आते ही अमेरिका के शेयर बाजार धराशायी हो गए। ओरेकल से लेकर एनवीडिया और तमाम अमेरिकी टेक कंपनियों के शेयर धूल चाटने लगे। चीन के इस AI अटैक की वजह से टेक कंपनियों के बाजार को एक ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

AI की सबसे बड़ी टेक कंपनी एनवीडिया के शेयरों में 17 फीसदी की भारी गिरावट आई। जिसकी वजह से कंपनी का मार्केट कैप 590 बिलियन डॉलर घट गया। अमेरिकी शेयर बाजार के इतिहास में किसी भी कंपनी को इतना बड़ा घाटा कभी नहीं हुआ। एनवीडिया, जो कभी एआई की लहर पर सवार होकर शेयर बाजार की पसंदीदा थी, अब डीपसीक की सफलता के बीच अनिश्चितता का सामना कर रही है। वहीँ ब्रॉडकॉम के शेयर में 17 फीसदी की गिरावट आई, जबकि सर्वर बनाने वाली सुपर माइक्रो कंप्यूटर में 13 फीसदी की गिरावट आई। एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश की स्थिरता को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण ओरेकल 14 फीसदी नीचे बंद हुआ। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयरों में 4 फीसदी की गिरावट आई। वहीं माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर भी 2.32 फीसदी नीचे बंद हुए।

डीपसीक के हमले का असर अमेरिकी शेयर बाजार के इंडेक्स पर भी देखने को मिला। तकनीक पर आधारित नैस्डैक कंपोजिट में 3.1 फीसदी की गिरावट आई, जो हाल के महीनों में इसकी सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट है। एआई क्रांति का नेतृत्व करने वाली कॉन्स्टेलेशन एनर्जी के शेयरों में 21 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। अमेरिकी टेक कंपनियों के शेयरों में गिरावट के कारण इन कंपनियों के मार्केट कैप को एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है। कुल नुकसान का आधे से अधिक हिस्सा एनवीडिया का है, जो चिप मेकिंग और एआई पर सबसे अधिक काम कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related