Site icon Buziness Bytes Hindi

China: दिमागी बीमारी से जूझ रहे शी जिनपिंग, बढ़ रही है अब समस्या

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इन दिनों एक गंभीर दिमागी बीमारी से जूझ रहें हैं, जहाँ इसकी वजह से उन्हें पिछले साल अस्पताल में तक भर्ती होना पड़ा था। वहीं अब राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पारंपरिक चीनी दवाओं का सहारा लिया है, वह सेरेब्रल एनयूरिज्म से पीड़ित है। बता दें कि अब चीनी पारंपरिक इलाज में उनकी ब्लड सेल्स नरम हो जायेगी, साथ ही उन्हें बेहतर आराम भी मिलेगा, क्योंकि उनकी दिक्कत लगातार बढ़ती ही जा रही है।

वहीं उन्होंने बीजिंग विंटर ओलिंपिक के बाद विदेशी नेताओं से मिलने में परहेज किया था, जहाँ उनके गंभीर रूप से बीमार होने की खबर थी। वहीं सन 2019 में वह इटली की यात्रा के दौरान वह लड़खड़ा करके चल रहें थे, साथ ही अक्टूबर में भाषण के दौरान वह काफी सुस्त और कमजोर नजर आये। 

बात करें अगर सेरेब्रल एनुरिज्म की इसमें दिमाग की नसें कमजोर होकर फूल जाती हैं, साथ ही 50 साल से अधिक लोंगो को इसके होने पर उच्च रक्तचाप, इंफेक्शन, तनाव आदि का सामना करना पड़ता है। वहीं यह बीमारी दिमाग के किसी भी हिस्से में हो सकती है, इसके लक्षणों में बहुत तेज सिर दर्द, हाथ पैर का लकवाग्रस्त होना, शरीर में कमजोरी आदि शामिल है।

दूसरी ओर इन दिनों चीन में कोविड ने कहर मचाया हुआ है, साथ ही काफी समय से चीनी अर्थव्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ाई हुई है, वहीं यूक्रेन में चल रहे युद्ध के कारण गैस और तेल की कीमतें चीन में यकायक बढ़ रही है।

Exit mobile version