Site icon Buziness Bytes Hindi

चीन की दीदादिलेरी, कहा- गलवान घाटी हमारी है


चीन की दीदादिलेरी, कहा- गलवान घाटी हमारी है

एक के बाद एक 8 ट्वीट कर तनाव के लिए भारत को बताया ज़िम्मेदार

नई दिल्ली: भारत-चीन सीमा पर जारी तनाव के बीच चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिजियान झाओ ने आज (शनिवार) एक के बाद एक 8 ट्वीट कर कहा है कि गलवान घाटी में दोनों देशों के सीमा में हुई झड़प के लिए भारतीय सेना जिम्मेदार है।

यही नहीं अपने ट्वीट में चीन के विदेश मंत्रालय के विदेश प्रवक्ता व दूसरे वरिष्ठ अधिकरियों ने 4 दिन में 5वीं बार दावा किया है कि गलवान घाटी पर चीन का अधिकार है। इसके साथ ही चीन के विदेश प्रवक्ता ने कहा कि गलवान घाटी वास्तविक नियंत्रण रेखा के चीनी हिस्से में आता है। कई सालों से वहां चीनी गार्ड गश्त कर रहे हैं और अपनी ड्यूटी निभाते हैं। इतना ही नहीं चीन ने यह भी कहा है कि भारतीय सैनिक यहां पर जबरन रोड और ब्रिज बना रहे हैं।

चीन ने भारतीय सैनिक इस क्षेत्र में नसीहत देते हुए काम रोकने के लिए कहा है। वहीं, भारत सरकार कह रही है कि एलएसी सीमा पर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

बता दें कि भारत-चीन सीमा पर तनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में करीब 20 पार्टी के नेता शामिल हुए थे। बैठक में भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, अन्नाद्रमुक, द्रमुक, टीआरएस, जद (यू), बीजद, लोजपा, बसपा, शिवसेना और राकांपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष ने हिस्सा लिया।

Exit mobile version