Site icon Buziness Bytes Hindi

कैलाश पर्वत के पास मिसाइलों के लिए साइट बना रहा चीन


कैलाश पर्वत के पास मिसाइलों के लिए साइट बना रहा चीन

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में चीन व भारतीय सीमा पर दोनों देशों के सेना के बीच जारी तनाव के बीच खबर आ रही है कि चीन अब हमारे धार्मिक महत्व की जगहों के पास भी अपने सैन्य अड्डे बना रहा है। चीन और भारत में मई महीने से गतिरोध जारी है। पूर्वी लद्दाख में चीन और भारत का सीमा विवाद जून में इतना बढ़ गया था कि गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई। जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार तो उसने हद ही कर दी। चीन ने कैलाश पर्वत के पास स्थित मानसरोवर झील के किनारे जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलों के लिए साइट बनाना शुरू कर दिया है| कैलाश-मानसरोवर जैसे धार्मिक स्थान को मिलिट्री से घेर देना चीन की एक साजिश का हिस्सा है। वह लद्दाख वाले तनाव के बाद से ऐसा कर रहा है।

Exit mobile version