चीन ने जारी किया गलवान के संघर्ष का वीडियो

इंटरनेशनलचीन ने जारी किया गलवान के संघर्ष का वीडियो

Date:


चीन ने जारी किया गलवान के संघर्ष का वीडियो

नई दिल्ली: चीन के सरकारी मीडिया ने पिछले साल गलवान में हुए संघर्ष का वीडियो जारी किया है, इस वीडियो में भारी संख्‍या में भारतीय और चीनी सैनिक पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में एक-दूसरे से भिडते हुए देखा जा सकता है.

चीन ने मानी थी अपने सैनिकों के मरने की बात
गौरतलब है पिछले साल जून माह में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने आ गए थे. इस संघर्ष में भारत के 20 सैनिकों को जान गंवानी पड़ी थी. झड़प में चीन को भी नुकसान उठाना पड़ा था. चीन में पहली बार आधिकारिक तौर पर स्‍वीकार किया है कि संघर्ष में उसके चार अधिकारियों और सैनिकों की जान गंवाई थी.चीन की सेना के आधिकारिक अखबार ‘पीएलए डेली’ की शुक्रवार की खबर के मुताबिक सेंट्रल मिलिट्री कमिशन ऑफ चाइना (सीएमसी) ने उन सैन्य अधिकारियों और जवानों को याद किया जो काराकोरम पहाड़ियों पर तैनात थे और जून 2020 में गलवान घाटी में भारत के साथ सीमा पर संघर्ष में मारे गए थे.

20 भारतीय जवान भी हुए थे शहीद
‘ग्लोबल टाइम्स’ ने ‘पीएलए डेली’ की खबर के हवाले से बताया कि गलवान में झड़प के दौरान मरने वालों में पीएलए की शिनजियांग सेना कमान के रेजिमेंटल कमांडर क्वी फबाओ भी शामिल थे. गलवान घाटी में झड़प के दौरान भारत के 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे.पीएलए ने यह स्वीकारोक्ति ऐसे समय की है जब पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण तट से दोनों देश अपने जवानों को हटा रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related