China: भारी बारिश ने मचाई तबाही, 15 लोंगो की हुई मृत्यु 3 लोग हुये लापता

इंटरनेशनलChina: भारी बारिश ने मचाई तबाही, 15 लोंगो की हुई मृत्यु 3...

Date:

चीन में इन दिनों भारी बारिश ने कहर मचाया हुआ है, जहाँ दक्षिणी चीन में मूसलाधार हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है। जानकारी के अनुसार इस बारिश के कारण यहाँ 15 लोंगो की जान चली गयी है, साथ ही 3 लोग लापता भी हो गये हैं। जहाँ फुजियान प्रान्त में भूस्खलन से 2 इमारतों के गिरने से 8 लोंगो की मृत्यु हो गयी है, साथ ही अन्य जगहों पर 5 लोंगो की मृत्यु भी हो गयी है।

इसके साथ ही युन्नान प्रान्त में इस भारी बारिश के कारण 3 लोग लापता हो गये हैं, साथ ही गुआसी क्षेत्र में आयी बाढ़ में 3 बच्चे बह गये थे, जिनमें से 2 लोगों की मृत्यु हो गयी तथा इसमें एक बच्चे को किसी तरह बचा लिया गया था। दूसरी ओर भारी बारिश के कारण आयी बाढ़ से युन्नान प्रान्त में सड़क-पुल  बंद हो गये हैं, साथ ही संचार सेवाएँ भी बुरी तरह प्रभावित हो गयी हैं।

इसके साथ ही यहाँ मौजूद कई इलाके मुख्य मार्गो से कट गये हैं, साथ ही बिजली सेवा भी ध्वस्त हो गयी है। बता दें कि इस भारी बारिश में फसलों को नुकसान भी, इसके साथ ही 39 घर बाढ़ में बह भी गये हैं, जहाँ से 1600 से अधिक लोंगो को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाला भी गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...