Site icon Buziness Bytes Hindi

अमेरिकी संसद भवन में हिंसा पर चीन हुआ खुश


अमेरिकी संसद भवन में हिंसा पर चीन हुआ खुश

बीजिंग: चीन ने अमेरिका में कैपिटल भवन पर हुए भीड़ के हमले को हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों द्वारा 2019 में स्थानीय विधानमंडल भवन पर किये गये हमले जैसा बताया, जबकि चीनी नागरिकों ने अमेरिका में हुई इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर ‘कर्म’, ‘दंड’ और ‘हकदार’ जैसे शब्दों के साथ खुशी प्रकट की।

चीन में ख़ुशी
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने यहां मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘अमेरिका में जो कुछ हुआ है उस पर हमने गौर किया है और हमारा मानना है कि अमेरिका के लोग यथाशीघ्र स्थिति सामान्य होने की उम्मीद कर रहे हैं।” उन्होंने यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) हिंसा और इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर चीनियों द्वारा खुशी प्रकट किये जाने के बारे में चीन की प्रतिक्रिया पूछे जाने पर उन्होंने यह कहा।

हांगकांग की घटनाओं से तुलना
हुआ ने कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर चीन के कई लोग हैरानगी जता रहे हैं कि अमेरिका में कुछ नेता और मीडिया इसी तरह की स्थिति पर इतनी अलग प्रतिक्रिया क्यों व्यक्त कर रही है।” उन्होंने कैपिटल हिल हिंसा और 2019 में हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों द्वारा विधानमंडल भवन पर किये गये हमले के बीच तुलना करते हुए यह कहा।

Exit mobile version