Site icon Buziness Bytes Hindi

China Fires Missiles: नैंसी पेलोसी के जापान पहुंचने पर चीन ने दागी मिसाइल, ताइवान पर हमले की तैयारी

टोक्यो। अमेरिकी संसद स्पीकर नैंसी पेलोसी अपने एशिया के दौरे के तहत आज जापान की राजधानी टोक्यों पहुंचीं हैं। इस दौरान चीन ने अब ताइवान पर हमले की तैयारी शुरू कर दी है। चीन ने ताइवान को निशाना बनाते हुए कई मिसाइलें दागी हैं। जो कि जापान के समुद्री तट पर गिरी हैं। एशिया दौरे के तहत जापान के टोक्यो पहुंचीं नैंसी ने कहा कि चीन ने उनके ताइवान दौरे को बहाने के रूप में उपयोग किया है। चीन ने अब हमले शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि यहां एशिया में ताइवान की यथास्थिति बदलने नहीं, बल्कि अमेरिका-ताइवान संबंध के कारण यहां आई हैं। अमेरिका ताइवान को अलग-थलग नहीं होने देंगा। 

Read also: Fire In Nightclub Thailand: थाईलैंड के नाइट क्लब में भीषण आग,40 लोगों की मौत दस बुरी तरह झुलसे

नैंसी पेलोसी ने कहा कि चीन ताइवान को अलग-थलग करने की कोशिश कर रहा है। हम चीन को उसकी इस चाल में कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि मुझे ताइवान की यात्रा करने से चीन रोक नहीं सकता है। चीन मेरी यात्रा कार्यक्रम को तय करने वाला कौन होता है।  जापान पहुंचीं नैंसी ने कहा कि अमेरिका और चीनी राष्ट्रपति के बीच संवाद होता रहता है। दो बड़े देशों के बीच यह संवाद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर चीन में व्यावसायिक हितों के चलते मानवाधिकारों पर नहीं बोलते तो अमेरिका दुनिया में कहीं भी मानवाधिकारों के बारे में बोलने के नैतिक अधिकार खो देते हैं। अमेरिकी संसद स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से भड़के चीन ने  आक्रामक मुद्रा अपना ली है। उसने ताइवान की घेराबंदी करते हुए जहां युद्धभ्यास शुरू किया। वहीं उसने पांच मिसाइलें दागी हैं जोकि जापान के इईजेड समुद्र में जाकर गिरीं हैं। इसका जापान ने विरोध जताया है। चीन के 22 विमानों ने ताइवान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया और देर तक उड़ान भरी है। चीन और ताइवान के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। चीन ने ताइवान की सीमा पर 100 फाइटर जेट भी उड़ाए हैं। ताइवान ने पीछे हटने से इंकार कर दिया है।

Exit mobile version