इस समय चीन में Covid का संक्रमण छाया हुआ है, इसके साथ ही चीन इस संक्रमण को रोकने में नाकाम सा दिख रहा है। जानकारी के अनुसार चीन के 26 शहरों में मौजूदा समय में लॉकडाउन लगा हुआ है, जहाँ 21 करोड़ आबादी घरों में पूरी तरह से कैद है। वहीं इस साल 1 मई को चीन में होने वाले मजदूर दिवस कार्यक्रम में पूरी तरह से रोक रही, साथ ही किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों में पूरी तरह मनाही कर दी गयी।
बता दें कि चीन में 73 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब मई दिवस के कार्यक्रम नहीं मनाये जा रहे हैं, साथ ही लोग डर के कारण घरों से बाहर नहीं निकल रहें हैं। दूसरी ओर मास टेस्टिंग के लोंगो को छूट प्रदान की गयी थी, जिसके बाद काफी कम लोगों ने टेस्टिंग के बहाने से बाहर निकल करके सैर की।
बता दें कि इस मसले पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है, क्योंकि आर्थिक राजधानी शंघाई में सख्त लॉकडाउन और कड़े प्रतिबंध लागू है, जिससे देश की व्यवस्था पटरी पर नहीं है। दूसरी तरफ अप्रैल माह में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिरकत की है, लेकिन Covid और लॉकडाउन को लेकर वह चुप्पी साधे हुये हैं।
कई शहरों में किल्लत झेल रहे लोग, सरकारी कर्मचारी पड़े कम
इन चीन के कई शहरों में खाने पीने के सामानों को लेकर लोंगो को किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि ठीक तरह से उन तक सप्लाई ही नहीं पहुँच पा रही है। इसके पहले 75 लाख सरकारी कर्मचारियों को राहत सामग्री वितरण और अन्य कामों को सौंपा गया था, जहाँ कुछ दिनों बाद इनकी संख्या लोंगो के लिये कम पड़ने लगी।
जिसके बाद अब कम्युनिस्ट पार्टी के लगभग 50 लाख कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारा गया है, जिसके बाद अब हालात थोड़ा ठीक होने शुरू हुये हैं। वहीं राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस मसले से पूरी तरह से कन्नी काटे हुये हैं, हाल में ही उन्होंने 2.5 करोड़ की आबादी को टीवी में भी संबोधित नहीं किया है।
