Site icon Buziness Bytes Hindi

दौरे की अनुमति में टाल-मटोल पर बोला चीन, WHO को हुई है ग़लतफ़हमी


दौरे की अनुमति में टाल-मटोल पर बोला चीन, WHO को हुई है ग़लतफ़हमी

बीजिंग: कोरोना वायरस के उत्पत्ति स्थल की जांच के लिए दौरे की अनुमति देने में टाल-मटोल पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की झिड़की के बाद शर्मिंदगी का सामना कर रहे चीन ने बुधवार को कहा कि विशेषज्ञों को देश की यात्रा की समय पर मंजूरी देने को लेकर बीजिंग और संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी के बीच कुछ ‘‘गलतफहमी” हो सकती है।

अनुमति पर चीन का रुख अस्पष्ट
चीन ने हालांकि इसके बावजूद इस बारे में कोई संकेत नहीं दिया कि वह डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों की टीम को बीजिंग आने की अनुमति कब देगा। डब्ल्यूएचओ की टीम दुनियाभर को महामारी का दंश देने वाले घातक कोरोना वायरस के उत्पत्ति स्थल का पता लगाने के लिए चीन का दौरा करना चाहती है क्योंकि कोविड-19 की शुरुआत चीन के वुहान शहर से ही हुई थी।

गेब्रेयेसस ने की बीजिंग की निन्दा
डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अधानोम गेब्रेयेसस मंगलवार को जिनेवा में संवाददाता सम्मेलन में बीजिंग की निन्दा करते नजर आए। उन्होंने कहा, ‘‘आज, हमें पता चला कि चीनी अधिकारियों ने टीम के चीन पहुंचने के लिए अभी तक आवश्यक मंजूरी को अंतिम रूप नहीं दिया है।”

Exit mobile version