Site icon Buziness Bytes Hindi

China: चीन को लगा एक और झटका, कनाडा ने बैन की यह बड़ी चीनी कंपनी

आज कनाडा ने चीन को बड़ा झटका दे दिया है, जहाँ चीन की दिग्गज कंपनी को हुवावे 5G नेटवर्क पर बैन लगा दिया है। बता दें कि पाबंदी में चीन की ही एक और कंपनी ZTE भी शामिल है, वहीं कनाडा ने इसका कारण नेशनल सिक्योरिटी दिया है। जानकारी के अनुसार इसके पहले अमेरिका, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया भी इस चीनी कंपनी पर बैन की घोषणा कर चुके हैं, वहीं यह चीन के लिये बड़ा झटका माना जा रहा है।

इसके बाबत जानकारी देते हुये कनाडा के साइंस एंड इनोवेशन मिनिस्टर ऑफ फिलिप शैम्पेन ने कहा कि हमने देश के टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर को लंबे समय तक सुरक्षित रखने का फैसला किया है, जिसके कारण हुवावे और ZTE पर प्रतिबंध की घोषणा की गयी है। आगे उन्होंने बताया कि देश की सिक्योरिटी एजेंसियों की समीक्षा और सलाह के बाद ही अंतिम निर्णय पर पहुँचा गया है, वहीं अब इस फैसले के बाद कनाडा की कोई भी टेलीकॉम कंपनी हुवावे और ZTE के उपकरणों का इस्तेमाल नहीं कर पायेगी।

वहीं इस आदेश में यह भी कहा गया है कि जो भी कंपनी इनके उपकरणों का इस्तेमाल कर रही है, वह जल्द से इन्हें हटा ले। बता दें कि हुवावे के ऊपर चीन के लिये जासूसी करने के आरोप है, जहाँ अमेरिकी कंपनियों ने सबूत देते हुये कहा था कि चीन हुवावे के जरिये दूसरे देशों की जासूसी कर पा रहा है। इसके साथ ही सन 2018 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी टेलीकॉम सेक्टर में चीनी उपकरणों को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया था, जिसके बाद से इसको लेकर और भी नकारात्मकता फैल गयी।

Exit mobile version