Site icon Buziness Bytes Hindi

चीन ने भी ब्रिटेन से तोड़े हवाई रिश्ते


चीन ने भी ब्रिटेन से तोड़े हवाई रिश्ते

बीजिंग: चीन ब्रिटेन आने-जाने वाली सभी उड़ानों को निलंबित कर देगा। चीन के विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार के पाए जाने के बाद कई देशों ने ब्रिटेन के साथ हवाई यात्रा पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि मंत्रालय ने उड़ान निलंबन कब से शुरू होगा, इसका विवरण नहीं दिया है।

मंगलवार को लंदन में चीनी वीजा एप्लीकेशन सर्विस सेंटर ने कहा कि वह अगली सूचना तक अपनी सेवा निलंबित कर रहे हैं। ब्रिटेन से गैर चीनी पासपोर्ट धारकों को नवंबर में ही चीन यात्रा करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

Exit mobile version