Site icon Buziness Bytes Hindi

वुहान प्रयोगशाला से कोरोना वायरस फैलने से चीन का फिर इंकार


वुहान प्रयोगशाला से कोरोना वायरस फैलने से चीन का फिर इंकार

बीजिंग: चीन ने सोमवार को अमेरिका के इस आरोप का जोरदार खंडन किया कि ‘नोवेल कोरोना वायरस’ उसके यहां की एक प्रयोगशाला से लीक हुआ। उसने कहा कि ऐसी संभावना है कि इस महामारी का प्रसार दुनिया में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग फैलने की वजह से हुआ।

डब्ल्यूएचओ की करेगी चीन की यात्रा
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग की यह टिप्प्पणी इन खबरों के बीच आयी है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के वैज्ञानिकों का दस सदस्यीय दल कोरोना वायरस के उद्भव की जांच के लिए इस महीने चीन की यात्रा करेगा, जहां दिसंबर, 2019 में यह सामने आया था। वैसे चीन की तरफ से डब्ल्यूएचओ की टीम की यात्रा की पुष्टि की जानी बाकी है और वह उसे देश के मध्यभाग में वुहान जाने की अनुमति देने के विषय पर चुप है।

WHO टीम को सहयोग का वादा
हुआ ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, “मेरे पास आपके लिए विस्तृत सूचना नहीं है।” उनसे डब्ल्यूएचओ की टीम की यात्रा के बारे में पूछा गया था। उनसे यह भी सवाल किया गया था कि क्या इस दल के यात्रा कार्यक्रम में वुहान भी शामिल है। हुआ ने कहा, “चीन डब्ल्यूएचओ के साथ सहयोग को बड़ा महत्व देता है। हम डब्ल्यूएचओ के काम के लिए सहयोग और सहूलियत प्रदान कर रहे हैं।”

Exit mobile version