रसोई Bytes: इस आसान तरीके से बनाएं चिली पनीर (Chilli Paneer Recipe), सब पूछेंगे रेसिपी

रसोई Bytesरसोई Bytes: इस आसान तरीके से बनाएं चिली पनीर (Chilli Paneer Recipe),...

Date:


रसोई Bytes: इस आसान तरीके से बनाएं चिली पनीर (Chilli Paneer Recipe), सब पूछेंगे रेसिपी

लाइफस्टाइल डेस्क | Chilli Paneer Recipe – चिली पनीर सभी की पसंदीदा डिश में से एक है, क्योंकि इसे बनाना आसान है और ये काफी टेस्टी भी लगाती है | इसीलिए आज हम आपको चिली पनीर बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिससे की आप बेहद कम समय में ये टेस्टी डिश को बना सके | 

चिली पनीर (Chilli Paneer) के लिए सामग्री :

पनीर, तेल , मैदा, क़ॉर्न फ्लोर, नमक स्वादानुसार, हरी मिर्च बारीक कटी हुई और साथ में लहसुन, अदरक बारीक काट लें। इसके अलावा, प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, सोया सॉय, रेड चिली सॉस, व्हाइट विनेगरार और सब्जियों को बड़े टुकड़ों में काट ले | 

Read also: रसोई Bytes: आलू से बनाएं ये चार तरह की टिक्की (Aloo tikki recipe), सब पूछेंगे रेसिपी

चिली पनीर (Chilli Paneer Recipe)

पहले आप पनीर को टुकड़ों में काट कर रख लें, अब मैदा और कॉर्नफ्लोर का गाढ़ा घोल बना लें और साथ में स्वाद के लिए नमक डाल दें। फिर कड़ाही में तेल गर्म करें और पनीर को मैदे के घोल में डुबोकर तेल में डालें और सुनहरा होने तक रुके फिर निकाल लें। अतिरिक्त तेल सोखने के लिए आप किचेन टॉवेल का इस्तेमाल कर सकते है | 

जब ये हो जाए तब आप बचे तेल को निकालकर अलग कर लें और सिर्फ दो से तीन चम्मच तेल को रखें और इसे गर्म करके अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को डालकर भूनें। फिर कटी हुई प्याज डालकर फ्राई करें और साथ में शिमला मिर्च और टमाटर डालकर पकाएं। अच्छे से पक जाएं तो सोया सॉस. व्हाइट विनेगर, चिली स़ॉस, रेड चिली सॉस और केचप डालर मिक्स कर ले और साथ में पनीर भी डाल दे | बस गर्मागर्म सर्व करें, आप इसे नूडल्स. रोटी या फिर फ्राइड राइस के साथ भी सर्व कर सकते है | 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...