लाइफस्टाइल डेस्क। Chili Mushroom Recipe – अगर आपका मन कुछ अलग खाने को कर रहा है तो चिली मशरूम सबसे बेस्ट रेसिपी है। आज हम आपको इसे बनाने का एक अलग अंदाज़ बताएंगे, जो की यकीन मानिए सभी को पसंद आएगा। इसके अलावा, इसे बनाना काफी आसान है और ये काफी टेस्टी भी है। चलिए जानते है रेसिपी।
Read also: रसोई Bytes: बची हुई चाशनी से बनाएं ‘जरदा पुलाव’, स्वाद लगेगा जबरदस्त!
चिली मशरूम सामग्री : 50 ग्राम मशरूम, 2 टेबलस्पून मैदा, 1 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर, 1/2 टीस्पून नमक, 1 लंबा प्याज कटा हुआ, लहसुन बारीक कटा हुआ 2 टेबलस्पून, अदरक बारीक कटा हुआ 1 टेबलस्पून, बारीक कटी हुई 1 हरी मिर्च, कटी हुई 1 शिमला मिर्च, काली मिर्च दरदरी की हुई 1/4 टीस्पून, रेड चिली सॉस 2 टेबलस्पून, सोया सॉस 1 टेबलस्पून, कॉर्नफ्लोर नमक 2 टेबलस्पून और जरूरत अनुसार तेल।
Read also: रसोई Bytes: ईद पर तैयार करें कश्मीरी हलवा, आएगा सबको पसंद!!
चिली मशरूम रेसिपी (Chili Mushroom Recipe) –
पहले मशरूम को धो लें। फिर मैदा, कॉर्नफ्लो, नमक और मशरूम में अच्छी तरह मिला लें। अब पैन में 3 टेबलस्पून तेल डाल कर धीमी आंच पर मशरूम फ्राई करें। जब मशरूम गोल्डन ब्राउन हो जाए तो अलग निकालकर रख दें। इसके बाद पैन में फिर से थोड़ा तेल डालें और उसमें प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, शिमला मिर्च को हल्का सा फ्राई कर ले। अब इसी में काली मिर्च, रेड चिली सॉस, सोया सॉस और एक चौथाई पानी डालें। इसके बाद, थोड़ा-सा नमक और 3 टेबलस्पून पानी में 2 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर घोलकर डालें और ग्रेवी बना ले। बस ग्रेवी में तले हुए मशरूम डालें, 5 मिनट तक पकाएं और सबको खिलाए।

