लाइफस्टाइल डेस्क। Chilli Chap Recipe – वेजिटेरियन हो या नोन वेजिटेरियन सभी को चाप काफी पसंद होता है, लोग इसे बढ़े चाव से खाते है। आज हम आपको चाप से बनने वाले ऐसे स्नैक्स के बारे में बातएंगे, जो को एकदम मजेदार है वो है चटाकेदार चिली चाप।
चिली चाप सामग्री – 4 से 5 सोया चाप, अदर-लहसुन पेस्ट 1 चमम्च , 1 चमम्च लाल मिर्च, नमक स्वादनुसार, कटे हुए 2 मोटे प्याज, 1 शिमला मिर्च, सोया सॉस, रेड चिल्ली सॉस और शेजवान सॉस।
Read also: रसोई Bytes: घर पर बनाएं पंजाबी गरम मसाला, बढ़ जाएगा खाने का ज़ायका!
चिली चाप रेसिपी (Chilli Chap Recipe) –
पहले चाप को गर्म पानी से धो लें, अब 1 चाप को 4 से 5 टुकड़ों में काट लें फिर इन सारे टुकड़ों को रिफाइंड में फ्राय कर लें। अब चाप को प्लेट में रख दें, फिर कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डालें और अदरक-लहसुन का पेस्ट इसमें डाल दे, फिर कढ़ाई में कटा हुआ प्याज और शिमला मिर्च डालें और 2 मिनट के लिए पकाएं। लेकिन ध्यान दे की शिमला-मिर्च और प्याज थोड़े कच्चे-पक्के ही रहे। अब कढ़ाई में सोया सॉस, रेड चिल्ली सॉस और शेजवान सॉस डालकर पकाएं साथ में स्वादनुसार नमक और मिर्च भी डाल दे।
इसके बाद, आप कढ़ाई में फ्राइड चाप भी डाल दें, इसे 1 मिनट तक अच्छे से पकाएं। बस तैयार है चिली चाप, इसे धनिया से गार्निश कर सबको परोसे।

