School Holidays October 2022: अक्टूबर के पहले सप्ताह बच्चों को मिलेगा चार दिन का अवकाश

मेरठ रीजनSchool Holidays October 2022: अक्टूबर के पहले सप्ताह बच्चों को मिलेगा चार...

Date:

मेरठ। कल से अक्टूबर माह की शुरूआत हो रही है। इस बार अक्टूबर माह में त्योहारों के कारण स्कूली बच्चों को खूब छुटिटयां मिलेगी। मेरठ में अक्टूबर माह की शुरूआत ही अवकाश से हो रही है। मेरठ बीएसए का कहना है कि पहले त्योहार अक्टूबर और नवंबर माह में मनाए जाते थे। लेकिन इस बार अक्टूबर माह में ही अधिकांश पर्व पड़ रहे हैं। जिस कारण अक्टूबर में स्कूलों की छुटिटयां भी अधिक ही हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ ही नहीं पूरे प्रदेश में त्योहरों पर स्कूली अवकाश एक जैसे ही हैं। लेकिन कुछ जिलों में स्थानीय अवकाश होने के चलते इसकी संख्या बढ़ रही हैं। बीएसए मेरठ ने बताया कि कल 2 अक्टूबर को मेरठ में रविवार और गांधी जयंत के कारण अवकाश रहेगा। उसके बाद तीन दिन अष्टमी,नवमी और दशहरा का अवकाश घोषित किया गया है। 

स्कूल की छुट्टी के अनुसार अब लोग बाहर घूमने का प्लान भी बना रहे हैं। इस बार अक्टूबर माह में ही दशहरा और दिवाली होने की वजह से स्कूलों में भरपूर छुट्टी मिलने वाली है। मेरठ में दो अक्टूबर को गांधी जयंती, इसके बाद नवरात्र और दशहरा के मौके पर तीन दिन का अवकाश रहेगा। इसके अलावा रविवार के अवकाश भी जोड़ दिए जाए यह महीना अवकाश से भरपूर रहेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...