Site icon Buziness Bytes Hindi

Hyderabad: प्रेमिका के लिए दोस्त का निकाल लिया दिल, निजी अंग काटकर किए अलग

friend murdered

हैदराबाद। 22 साल के युवक ने प्रेमिका के लिए दोस्त की हत्या कर दी। युवक ने हत्या करने के बाद आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने दोस्त की हत्या के बाद उसका दिल निकाल दिया। इतना ही नहीं उसने दोस्त के निजी अंगों को अलग कर दिया और उसकी उंगलियां भी काट दी। मामले में पुलिस ने आरोपी का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


एक ही लड़की से हुआ था दोनों दोस्तों को प्यार

पुलिस ने बताया कि नवीन और कृष्णा दोनों एक ही कॉलेज में एक साथ इंटरमीडिएट तक पढ़े हैं। घटना के केंद्र में रही युवती उसी कॉलेज की छात्रा थी। पुलिस ने बताया कि नवीन और कृष्णा दोनों को लड़की से प्यार हो गया। हालांकि नवीन ने पहले लड़की से अपने प्यार का इजहार किया। लड़की ने नवीन के प्यार को स्वीकार कर लिया। लेकिन कुछ दिनों के बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद कृष्णा के रिश्ते बन गए।
ब्रेकअप के बाद भी था संपर्क में
ब्रेकअप के बाद भी कृष्णा लगातार लड़की के संपर्क में था। वह उसे मैसेज और कॉल करता था। जिसके कारण कृष्णा परेशान था। पुलिस के अनुसार, आरोपी तीन माह से मौके का इंतजार कर रहा था। उसको जब मौका मिला तो उसने घटना को अंजाम दे दिया।

दोस्तों के बीच नशें में कहासुनी

पुलिस ने बताया कि दोनों दोस्तों के बीच शराब के नशे में कहासुनी हुई। जिसके बाद नवीन की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या करने के बाद उसका सिर अलग कर दिया। आरोपी हत्या करने के बाद नवीन की कथित तौर पर तस्वीरें ली। उसने ये तस्वीर अपनी प्रेमिका को व्हाट्सएप पर भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version