Site icon Buziness Bytes Hindi

Child Vaccination: कोरोना से बचाव को 12—14 वर्ष के बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू,बूथ पर पहुंचे कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी


Child Vaccination: कोरोना से बचाव को 12—14 वर्ष के बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू,बूथ पर पहुंचे कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। सदी की सबसे बड़ी महामारी से बचाव के लिए आज से 12—14 वर्ष के बच्चों के लिए टीकारण की शुरूआत हो गई। लखनऊ में सिविल अस्पताल में टीकाकरण बूथ बनाया गया है। जहां पर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने पहुंचकर बूथ पर मौजूद सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं टीकाकरण के लिए आए 12—14 साल के बच्चों से भी बात की। उन्होंने इस दौरान बच्चों से यह भी कहा कि वे अन्य लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।

Image Credit: Naeem

Read also: हरकत में आया योगी का बुलडोजर, फरार गैंगस्टर की अवैध संपत्ति पर निशाना

Image Credit: Naeem

जिससे कि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण हो सके। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में आज से टीकाकरण कैंप शुरू किए गए हैं। बच्चों के टीकाकरण कैंप (Child Vaccination Camp) के साथ ही 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए सुरक्षा डोज़ की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री इस सुरक्षा बूथ का भी निरीक्षण किया और बुजुर्ग लोगों से बात की। कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि प्रदेश ने अभी तक 29 करोड़ 54 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन डोज़ दी गई हैं।

Image Credit: Naeem

Read also: ऑस्ट्रिया सरकार ने अनिवार्य कोविड टीकाकरण के जनादेश को निलंबित किया

Image Credit: Naeem

15-17 आयु वर्ग के किशोरों के वैक्सीन अभियान में प्रदेश में 1 करोड़ 29 लाख से अधिक किशोर—किशोरियों को वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। लेकिन ऐसा न हो कि हम इसके प्रति लापरवाह हो जाए। सावधानी जरूरी है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने सभी को होली और शब—ए—बरात की शुभकामनाएं और मुबारकबाद भी दी।

Exit mobile version