खाने को लेकर बच्चों में एलर्जी एक आम समस्या बन चुका है, वहीं इस फूड एलर्जी की समस्या छोटे बच्चों में अधिकतर देखी जाती है, जहाँ 6 महीने से लेकर 3 साल के बच्चे इसमें शामिल होते हैं। वहीं यह एलर्जी बच्चों में कुछ खाद्य पदार्थो को पचा नहीं पाने के कारण होती है, आइए जानते हैं कुछ लक्षण-
1. बच्चों को एलर्जी होने पर खुजली होना खासकर गले में खुजली होना आम है, साथ ही गले और होंठो में सूजन और जलन भी महसूस होती है।
2. चेहरे की त्वचा अचानक से लाल हो जाना।
3. बच्चों को एलर्जी के दौरान साँस लेने में दिक्कत महसूस होती है।
4. सर्दी-खाँसी, छींक आना और बंद नाक जैसे लक्षण भी बच्चों में एलर्जी के दौरान दिखाई देते हैं।
5. एलर्जी से प्रभावित होने पर बच्चों के शरीर में चकत्ते निकल आते हैं, साथ ही चक्कर आना या बहुत अधिक कमजोरी के लक्षण भी दिखाई देते हैं।
इन आसान उपायों से बच्चों को करें एलर्जी से दूर-
1. बच्चों को अगर कुछ भी खाने को दें तो यह जरूर देखें कि बच्चे में कोई परिवर्तन तो नहीं हो रहा है, अगर परिवर्तन होता है तो ऐसे खाद्य पदार्थों से बच्चों को दूर रखें।
2. इसके साथ ही प्रत्येक खाद्य पदार्थ को देते समय यह जांचे कि बच्चे को कहीं इससे एलर्जी तो नहीं है। वहीं उन्हें दिया जाने वाला खाना एलर्जी फ्री हो।
3. अगर माएँ बच्चों को स्तनपान कराती हैं तो यह ध्यान रखें कि उन्हें गाय के दूध से एलर्जी से तो नहीं है, अगर ऐसा है तो तुरंत ही दूध को बंद कर देना चाहिये।
4. बच्चा जब बड़ा हो जाता है तो वह एलर्जी वाली चीजों का कम मात्रा में सेवन करता है, ऐसे में आप उनके खाने का ध्यान दें।
5. वहीं अगर कुछ खाद्य पदार्थों को लेकर आप संशय में है तो ऐसे खाद्य पदार्थों को बच्चों को न दें।
