इन दिनों गर्मी ने अपना कहर बरपाया हुआ है, वहीं ऐसे में बच्चों का ख्याल रखना बेहद जरुरी है। वहीं इस मौसम में बच्चों को खुजली की समस्या आम है, ऐसे में बैक्टीरियल इंफेक्शन, मौसम के कारण निकलने वाले पसीने आदि से बच्चों को खुजली की समस्या हो सकती है। वहीं बच्चों की इस समस्या का निदान आपके घर में ही हो सकता है, आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारें में-
मेथी दाना करेगा कमाल-
मेथी दाना खुजली की समस्या में कमाल का काम करता है, जहाँ आप मेथी दाने को पानी में भिगोकर रखने के बाद इसका पेस्ट बनायें। इसके बाद इस पेस्ट में आप एलोवेरा मिलाएं, ठीक इसके बाद इस पेस्ट को खुजली से प्रभावित हिस्सों में लगाना चाहिये, इससे जल्द आराम मिलेगा।
तिल का तेल है असरदार-
अगर बच्चा खुजली की समस्या से ज्यादा परेशान है, तो आप उसे दूर करने के लिये तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिये आपको तिल के तेल को खुजली से प्रभावित हिस्सों में धीरे-धीरे लगाना चाहिये, इसके बाद आप अपने हाथों को साबुन से धो लें। वहीं ऐसा इस वजह से करने को कहा जाता है क्योंकि खुजली से फैला इन्फेक्शन आप तक भी पहुँच सकता है।
नारियल तेल से दूर भागे खुजली-
अगर खुजली की समस्या लगातार बढ़ती ही जा रही है तो ऐसे में आप नारियल तेल का इस्तेमाल बच्चे के लिये कर सकते हैं। वहीं इसका प्रयोग करने के लिये नारियल के तेल में रुई डुबोकर बच्चे के प्रभावित अंगों में लगायें, ऐसा करने से जल्द ही खुजली की समस्या दूर होगी।
खुजली को दूर भगाए पूजनीय तुलसी-
अधिक खुजली की समस्या होने पर तुलसी का प्रयोग करें, क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाये जाते हैं। इसका उपयोग खुजली की समस्या में करने के लिये तुलसी के पत्तों को पानी में उबालना चाहिये, पानी उबालने के बाद आप उस पानी को ठंडा कर लें और छानकर उससे बच्चे को नहला देना चाहिए। ऐसा करने से खुजली की समस्या जल्द दूर होगी।

