Site icon Buziness Bytes Hindi

मुख्यमंत्री योगी का 49वां जन्मदिन आज, बधाइयों की भरमार


मुख्यमंत्री योगी का 49वां जन्मदिन आज, बधाइयों की भरमार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में जन्म लेने वाले अजय सिंह ने नाथ संप्रदाय से दीक्षा लेने के बाद अपना नाम बदलकर आदित्यनाथ रख लिया था. वह लगातार 5 बार सांसद रह चुके हैं. अब यूपी की सत्ता की कमान उनके हाथ में है.

सीएम योगी के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई संदेश देने वालों का तांता लगा हुआ है. पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत तमाम बड़े नेताओं ने उन्हें फोन कर जन्मदिन की बधाई दी.

महज 22 साल की उम्र में आदित्यनाथ योगी बन गए थे. उन्होंने साल 1993 में एमएससी की पढ़ाई के लिए वह गोरखपुर पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने 15 फरवरी 1994 को गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ से दीक्षा ग्रहण कर ली और घर त्याग दिया. यूपी के सीएम बनने से पहले योगी कई विवादों से भी जुड़े रहे. 10 फरवरी 1999 में महाराजगंज में पचरुखिया कांड से वह काफी चर्चा में आ गए. उनके ऊपर धर्म विरोधी भाषण देने का भी आरोप लगा. उन्हें जेल भी जाना पड़ा था.

Read also: कोरोना संक्रमण के नए मामलों का आंकड़ा और नीचे आया, 3,380 मौतें

सीएम योगी साल 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 में लगातार पांच बार लोकसभा सांसद रहे. साल 2017 वह यूपी के मुख्यमंत्री बने.

Exit mobile version